फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Girl kidnapped before marriage in bhadohi

युवती को शादी से तीन दिन पहले बोलेरो सवार युवकों ने दिनदहाड़े किया अगवा

Mon, 15 Oct 2018 06:41 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही Updated Mon, 15 Oct 2018 06:41 PM IST
विज्ञापन
Girl kidnapped before marriage in bhadohi
डेमो पिक
शादी से तीन दिन पहले ही युवती को सरेराह अगवा कर लिया गया। इस घटना के बाद लड़की के घर हड़कंप मचा है। शादी की तैयारी में जुटे परिजनों में मायूसी छा गई। बेटी की जान को लेकर चिंतित पिता ने पुलिस से गुहार लगाई। वहीं इस घटना से महिला सुरक्षा की दंभ भरने वाली यूपी पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े होने लगे। 
विज्ञापन


घटना यूपी के भदोही जिले में रविवार को हुई। बता दें कि युवती और उसके परिजन सूरत रहते थे। एक माह पहले ही लोग शादी के सिलसिले में घर आए थे। घर पर शादी की तैयारी जोरों पर थी। सभी लोग शादी को यादगार बनाने में जुटे थे। इधर लड़की चूड़ी खरीदने बाजार जा रही इसी दौरान उसको बोलेरो सवार युवक उठा ले गए। 
विज्ञापन


कोइरौना थानाक्षेत्र के कलिकमवैया गांव निवासी संतोष सिंह की बेटी रविवार को चूड़ी खरीदने के लिए बाजार जा रही थी लेकिन कलिकमवैया और छेछुआ गांव की सीमा पर अचानक बोलेरो सवार कुछ युवक आए और उसे गाड़ी में बिठाकर भाग गए। युवती के शोरगुल की आवाज सुनकर आसपास के लोग गांव में पहुंचकर बात बताई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


युवती के पिता संतोष सिंह की तहरीर पर पुलिस अज्ञात के खिलाफ भगाने का मुकदमा दर्ज कर छानबीन में जुट गई है। कोइरौना पुलिस छेछुआ और कलिकमवैया गांव में जाकर कुछ लोगों से पूछताछ भी की। एएसपी डॉ. संजय कुमार ने कहा कि पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। बताया जाता है कि किशोरी की 18 अक्टूबर को शादी तय थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed