फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Get geo tagging of plants completed within 5 days

Varanasi News: 5 दिनों के भीतर पौधों पर पूरी कराएं जियो टैगिंग

Wed, 16 Jul 2025 01:34 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jul 2025 01:34 AM IST
विज्ञापन
Get geo tagging of plants completed within 5 days
जिले में पौधरोपण और पौधों की शत-प्रतिशत जियो टैगिंग पर कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने समीक्षा बैठक की। इसमें उन्होंने अधिकारियों को शत-प्रतिशत जियो-टैगिंग कार्य को पांच दिन के भीतर पूर्ण कराने के निर्देश दिए। इसमें लापरवाही पाए जाने पर संबंधित विभाग के अधिकारियों का वेतन रोकने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने गंगा समिति के तहत गंगा कार्ययोजना से संबंधित सूचनाएं जल्द से जल्द संबंधित विभागों की ओर से उपलब्ध कराए जाने के लिए निर्देशित किया। वरुणा और असि नदी में गिरने वाले नालों को बंद करके उन्हें प्रदूषण मुक्त करने पर चर्चा की। अधिकारियों से इसकी विस्तृत रिपोर्ट मांगी। पर्यावरण समिति के तहत विभिन्न पर्यावरणीय बिंदुओं जैसे ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, प्लास्टिक अपशिष्ट, वायु प्रदूषण पर विभागीय समीक्षा की। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड क्षेत्रीय अधिकारी की ओर से प्रस्तुत उत्तर असंतोषजनक पाए जाने पर जिलाधिकारी ने उनके खिलाफ कठोर कार्यवाही के निर्देश दिए। बैठक में सीडीओ हिमांशु नागपाल, प्रभागीय वन अधिकारी स्वाति श्रीवास्तव, समेत जिले के विभिन्न विभागों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed