फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Get 5000 crore compensation from IMA and get CBI investigation done

आईएमए से दिलाएं 5000 करोड़ का मुआवजा और कराएं सीबीआई जांच

Sun, 30 May 2021 01:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 30 May 2021 01:09 AM IST
विज्ञापन
Get 5000 crore compensation from IMA and get CBI investigation done
बाबा रामदेव और आईएमस के विवाद में अखिल भारतीय व्यास संघ भी उतर आया है। व्यास संघ ने राष्ट्रपति को पत्र लिखकर प्राइवेट अस्पतालों की लापरवाही से मरने वाले कोविड मरीजों के परिजनों को पांच हजार करोड़ मुआवजा दिलाने और आईएमए की सीबीआई जांच कराने की मांग की है।
विज्ञापन

अखिल भारतीय व्यास संघ के अध्यक्ष महंत बालक दास ने राष्ट्रपति को लिखे गए पत्र में कहा है कि इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने पिछले दिनों जिस तरह से आयुर्वेद और भारतीय संस्कृति पर सवाल खड़ा किया उससे हर भारतीय आहत है। बाबा रामदेव ने भारतीय संस्कृति, योग और आयुर्वेद को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। आईएमए ने जिस तरह से बाबा रामदेव पर हमला बोला है इससे विदेशी कंपनियों के साजिश की बू आ रही है। जिस संगठन ने एलोपैथी का पक्ष लेकर भारतीय चिकित्सा पद्धति पर हमला किया है उस संगठन ने कभी मरीजों को भय दिखाकर लूटने वाले डॉक्टरों के खिलाफ एक शब्द नहीं बोला। कोविड संक्रमण काल में तमाम हास्पिटल ऐसे हैं जिन्होंने कोरोना की दवाई नहीं होने के बावजूद लाखों का बिल बना दिया। उन्होंने मांग की कि संगठन को तत्काल निर्देशित किया जाए कि सरकारी खाते में पांच हजार करोड़ रुपये जमा करें जिससे कि मरीजों के परिजनों को मुआवजा दिया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed