Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Ganga become narrower in Varanasi in last 30 years hence floods came before time

Flood in Varanasi: काशी में इस वजह से समय से पहले आई बाढ़, वैज्ञानिकों की बढ़ा दी है चिंता

Tue, 19 Aug 2025 02:42 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Tue, 19 Aug 2025 02:42 PM IST
सार

Varanasi News: वाराणसी जिले में समय से पहले आने वाली बाढ़ ने वैज्ञानिकों की चिंता बढ़ा दी है। यहां 30 साल में गंगा संकरी हुईं, इसलिए समय से पहले बाढ़ आ गई। 

विज्ञापन
Ganga become narrower in Varanasi in last 30 years hence floods came before time
Flood in Varanasi - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बनारस में जुलाई और अगस्त के पहले सप्ताह में बाढ़ ने नदी वैज्ञानिकों की चिंता बढ़ा दी है। समय से पहले आने वाली बाढ़ को उन्होंने अप्राकृतिक और मनुष्य की गलतियों का नतीजा बताया है। 30 साल में सिकुड़कर संकरी हो गई है गंगा। यही कारण है कि इस बार कम पानी में भी बनारस ही नहीं पूरे गंगा बेसिन ने बाढ़ को झेला है। यह बाढ़ अपने निर्धारित समय से लगभग एक से डेढ़ महीने पहले ही आई थी।

विज्ञापन


बीएचयू के नदी वैज्ञानिकों ने चेतावनी दी है कि अगर समय रहते इस पर ध्यान नहीं दिया गया तो आने वाले समय में इसके गंभीर दुष्परिणाम झेलने होंगे। नदी विज्ञानी प्रो. बीडी त्रिपाठी का कहना है कि बाढ़ का सबसे बड़ा कारण गंगा की गहराई और चौड़ाई का कम होना है।
विज्ञापन


गंगा में गाद आने के कारण सिल्टेशन हो रहा है। यही कारण है कि अब गर्मी में हमें गंगा के किनारे बालू के टीले नजर आते हैं। गंगा की तलहटी अब ऊपर हो रही है। गंगा बेसिन क्षेत्र में अगल-बगल अतिक्रमण होने के कारण गंगा की गहराई और चौड़ाई कम होती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; UP News: 25 साल की शादी तोड़ महिला ने प्रेमी संग लिए सात फेरे, पति ने पहले की जासूसी, फिर कराई शादी

Trending Videos

अगर गंगा की गहराई होती तो पानी उसके पेटा में समाकर बहता और बाढ़ जैसी स्थिति का सामना नहीं करना पड़ता। गंगा बेसिन के अध्ययन के बाद यह निष्कर्ष निकला है कि गंगा के जलग्रहण क्षेत्र को बाधित होने से रोकना होगा और उसे मुक्त करना होगा।

गंगा की डिसिल्टिंग करनी होगी।आईआईटी बीएचयू के नदी विज्ञानी प्रो. यूके चौधरी का कहना है कि भारत जितनी समतल भूमि दुनिया में किसी भी देश के पास नहीं है। 2003 से गंगा देश की इस समतल भूमि के मृदा क्षरण के लिए बदनाम हो चुकी है।

22 साल बाद भी इसका कोई ठोस इंतजाम नहीं हो सकता है। गंगा बेसिन के खेतों के मिस मैनेजमेंट के कारण गंगा में सेरिमेंटेशन लोड हर साल बढ़ता जा रहा है। इसके कारण गंगा भी साल दर साल शहर से दूर होती जा रही हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed