UP News: 25 साल की शादी तोड़ महिला ने प्रेमी संग लिए सात फेरे, पति ने पहले की जासूसी, फिर कराई शादी
Varanasi News: वाराणसी जिले में एक पति ने अपनी पत्नी की शादी उसके प्रेमी से करा दी। पत्नी कुछ समय से नाराज होकर चंदौली में किराये पर कमरा लेकर रह रही थी। इसी दौरान पति ने जासूसी की तो पत्नी को उसके प्रेमी के साथ रंगे हाथ पकड़ लिया। इसके बाद शादी कराई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बीरभानपुर मोहन सराय स्थित मंदिर में एक शख्स ने अपनी पत्नी की शादी उसके प्रेमी के साथ कराई। मंदिर में विधि- विधान से शादी संपन्न कराई गई। इतना ही नहीं मंदिर की ओर से शादी का प्रमाणपत्र भी जारी किया गया। यह मामला पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।
जानकारी के मुताबिक, मिर्जापुर के अहिरौरा निवासी अरविंद कुमार पटेल और चंदौली के दुल्हीपुर की रीना देवी की शादी 25 वर्ष पहले भारतीय संस्कृति और परंपरा के अनुसार हुई थी। दंपति के दो बच्चे हैं, जिनमें बड़ी बेटी की शादी हो चुकी है और बेटा 18 वर्ष का है। कुछ समय से पति-पत्नी के बीच अनबन चल रही थी, जिसके चलते रीना चंदौली के हमीदपुर में किराए के मकान में रह रही थी।
इस दौरान अरविंद को रीना पर शक हुआ तो उसने उसकी जासूसी शुरू की। जिसके बाद उसे पता चला कि रीना का 50 वर्षीय सियाराम यादव के साथ प्रेम संबंध है। अरविंद ने रीना और सियाराम को एक कमरे में रंगे हाथ पकड़ लिया। इसके बाद अरविंद ने अपने परिजनों और साथियों को बुलाया और दोनों की शादी कराने का फैसला किया।
इसे भी पढ़ें; Ghazipur Murder: बेटे की मौत की खबर सुन पिता के आंखों से नहीं निकले आंसू, शव देखने की रट लगाते रहे
उधर, रीना का कहना है कि वह 20 साल से सियाराम को जानती है। वहीं सियाराम ने कहा कि रीना के मकान में ही दुकान खोली थी। तभी से उनके घर आना-जाना था। रीना के पति अरविंद ने कहा कि दोनों के बीच प्रेम संबंध था। इसलिए दोनों की शादी करा दी।