फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Gandhi Jayanti Namami Gange cleaned the Ganges and paid tribute to Bapu raised the awareness of cleanliness

गंदगी भारत छोड़ो के नारों से गूंज उठा दशाश्वमेध घाट: नमामि गंगे ने गंगा की सफाई कर किया बापू को नमन

Sun, 02 Oct 2022 03:04 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Sun, 02 Oct 2022 03:04 PM IST
सार

भारत माता की जय, जय जवान जय किसान, गंदगी भारत छोड़ो के नारों से दशाश्वमेध घाट का परिसर गूंज उठा। 2 अक्टूबर 2014 को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा शुरू किए गए स्वच्छ भारत अभियान के सफल कार्यान्वयन हेतु लोगों से जुड़ने की अपील की गई।

विज्ञापन
Gandhi Jayanti Namami Gange cleaned the Ganges and paid tribute to Bapu raised the awareness of cleanliness
नमामि गंगे ने गंगा तलहटी की सफाई कर किया बापू को नमन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राष्ट्र व राष्ट्रपिता के प्रति अपना कर्तव्य निभाने के संकल्प के साथ नमामि गंगे ने गांधी जयंती के अवसर पर गंगा किनारे स्वच्छता अभियान चलाया । दशाश्वमेध घाट पर गंगा किनारे फैली गंदगी साफ करते हुये कूडे़दान में फेंका। लाउडस्पीकर से स्वच्छता बनाए रखने की अपील की गई। राष्ट्र ध्वज तिरंगा लेकर साफ सफाई के लिए लोगों को प्रेरित किया गया।

विज्ञापन

भारत माता की जय, जय जवान जय किसान, गंदगी भारत छोड़ो के नारों से दशाश्वमेध घाट का परिसर गूंज उठा। 2 अक्टूबर 2014 को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा शुरू किए गए स्वच्छ भारत अभियान के सफल कार्यान्वयन हेतु लोगों से जुड़ने की अपील की गई। नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक राजेश शुक्ला ने कहा कि महात्मा गांधी ने अपने आसपास के लोगों को स्वच्छता बनाए रखने संबंधी शिक्षा प्रदान कर राष्ट्र को एक उत्कृष्ट संदेश दिया था।

विज्ञापन

Gandhi Jayanti Namami Gange cleaned the Ganges and paid tribute to Bapu raised the awareness of cleanliness
नमामि गंगे ने गंगा तलहटी की सफाई कर किया बापू को नमन - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने “स्वच्छ भारत” का सपना देखा था जिसके लिए वह चाहते थे कि भारत के सभी नागरिक एक साथ मिलकर देश को स्वच्छ बनाने के लिए कार्य करें। कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री का भी संदेश था कि एक स्वच्छ भारत के निर्माण में सबकी सहभागिता जरूरी है ताकि हम महात्मा गांधी के स्वच्छ भारत के सपने को पूरा कर सकें। आयोजन में प्रमुख रूप से नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक राजेश शुक्ला, महानगर सहसंयोजक सीमा चौधरी,  महानगर सहसंयोजक बीना गुप्ता, महानगर प्रभारी पुष्पलता वर्मा , शुभम मिश्रा, सरोज यादव, सतीश निषाद आदि शामिल रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed