फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   four solver arrested at varanasi in railway group D exam

वाराणसी में रेलवे ग्रुप डी परीक्षा में चार साल्वर गिरफ्तार, इतने रुपये में तय था सौदा

Thu, 29 Nov 2018 01:55 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Updated Thu, 29 Nov 2018 01:55 AM IST
विज्ञापन
four solver arrested at varanasi in railway group D exam
रेलवे बोर्ड की ग्रुप डी भर्ती परीक्षा में सारनाथ स्थित हार्डवेयर नेटवर्किंग एंड कम्युनिकेशन सेंटर पर बुधवार को दूसरे के स्थान पर परीक्षा दे रहे चार मुन्ना भाई गिरफ्तार किए गए। चारों की शिनाख्त पटना के संदीप कुमार व सागर राज, भागलपुर के अमित चौधरी और पश्चिम बंगाल के मेदिनीपुर के पिंटू मिद्या के तौर पर हुई है। चारों को पुलिस ने जेल भेज दिया।
विज्ञापन


सेंटर संचालक विकास कुमार के अनुसार, परीक्षा के दौरान परीक्षार्थियों का प्रवेश पत्र चेक करना शुरू किया गया। चार अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र देखने को लेकर शंका हुई तो जांच की गई। जांच में चारों के प्रवेश पत्र फर्जी मिले और सामने आया कि वे दूसरे के स्थान पर परीक्षा में बैठे थे।
विज्ञापन


उधर, पुलिस को आरोपियों ने बताया कि पटना निवासी साल्वर गिरोह के सदस्यों ने उन्हें परीक्षा में शामिल होने के लिए 20 हजार रुपये, आने-जाने का रेल टिकट और ठहरने का खर्च दिया था। परीक्षा में सफल होने पर उन्हें एक-एक लाख रुपये और मिलते।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed