फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   FIR registered against five people, including the husband, in the case of a married woman's suspicious death.

Varanasi News: विवाहिता की संदिग्ध मौत मामले में पति समेत पांच पर प्राथमिकी दर्ज

Thu, 23 Jul 2026 01:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
FIR registered against five people, including the husband, in the case of a married woman's suspicious death.
वाराणसी। पांडेयपुर के माछौरा नगर कॉलोनी में विवाहिता ममता चौहान की संदिग्ध हाल में मौत के मामले में बुधवार को कैंट पुलिस ने मां की तहरीर पर पति समेत पांच नामजद के खिलाफ दहेज हत्या समेत अन्य आरोपों में प्राथमिकी दर्ज की है। मऊ के मधुबन थाना क्षेत्र के रमऊपुर निवासी पीड़िता शर्मिला देवी ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी ममता चौहान की शादी 10 दिसंबर 2024 को अमित चौहान से हुई थी। शादी के बाद से ससुराल पक्ष के लोग बुलेट, नकदी और गहनों की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित करते थे। मांग पूरी न होने पर जान से मारने की धमकी भी देते थे। आरोप है कि मंगलवार दोपहर दो बजे पति अमित चौहान, सास शीला देवी, एक ननद और मामा के दो बेटों रवि और भोलू ने मिलकर ममता की हत्या कर दी। घटना की सूचना शाम 4.30 बजे मिली। रात 9.30 बजे उन्होंने पुलिस को सूचना दी। कैंट इंस्पेक्टर राजकिशोर पांडेय ने बताया कि मां शर्मिला देवी की तहरीर के आधार पर पति समेत पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article