फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   fine on hotel ramada

मिलावटी मसाला डोसा खिलाने पर होटल रमाडा पर जुर्माना

Fri, 05 Feb 2021 01:17 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 05 Feb 2021 01:17 AM IST
विज्ञापन
fine on hotel ramada
वाराणसी। खाद्य पदार्थों में मिलावट करने वालों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की ओर से अभियान चलाकर जो नमूने लिए गए, अब उनमें आरोप सिद्ध होने पर सजा सुनाई गई है। इसमें मिलावटी मसाला डोसा खिलाने पर होटल रमाडा पर 2.10 लाख रुपये जुर्माना हुआ है। अपर जिलाधिकारी नगर की कोर्ट में यह फैसला होने के बाद उसका आदेश जारी किया गया है। खाद्य सुरक्षा, औषधि प्रशासन की ओर से जनवरी में 28 लोगों पर 7.57 लाख रुपये जुर्माना किया गया है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की ओर से अभियान चलाकर नमूने लिए जाते हैं। इसके तहत ही जनवरी में 562 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर 126 नमूने लिए गए। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के अभिहित अधिकारी संजय प्रसाद सिंह ने बताया कि अपर जिलाधिकारी नगर की ओर से जो जिन प्रतिष्ठानों पर 7.57 लाख रुपये जुर्माना लगाया गया है, उसमें सुनवाई के दौरान सबसे अधिक जुर्माना 2.10 लाख होटल रमाडा पर किया। वित्तीय वर्ष 2020-21 अप्रैल से लेकर जनवरी तक 157 वादों का निस्तारण करते हुए 40 लाख 54 हजार रुपये जुर्माना किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed