{"_id":"5a68690e4f1c1b6f268b62e7","slug":"film-padmaavat-will-release-in-varanasi-multiplex-tomorrow","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":" बनारस के मल्टीप्लेक्स में कल रिलीज होगी ‘पद्मावत', गड़बड़ी करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बनारस के मल्टीप्लेक्स में कल रिलीज होगी ‘पद्मावत', गड़बड़ी करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे
टीम डिजिटल,वाराणसी
Updated Wed, 24 Jan 2018 05:31 PM IST
विज्ञापन
सिनेमाघर के बार पुलिस फोर्स तैनात
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावत 25 जनवरी को बनारस में चार अलग-अलग मल्टीप्लेक्स में एक साथ रिलीज होगी। वाराणसी के एसएसपी राम कृष्ण भारद्वाज ने कहा है कि ‘पद्मावत' के संबंध में सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पूरी तरह से अनुपालन किया जाएगा। आगे की स्लाइड्स में देखें..
Padmaavat
एसएसपी ने कहा कि कानून व्यवस्था को हाथ में लेने वाले बख्शे नहीं जाएंगे। बुधवार को केंद्रीय ब्राह्मण महासभा भी इस फिल्म के विरोध में उतर आई है। महासभा ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर लोगों से फिल्म न देखने की अपील की है। इससे पहले वाराणसी में कई संगठनों द्वारा फिल्म पद्मावत को नहीं चलाने की धमकी दी है।
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
मंगलवार को जेएचवी म़ॉल और आईपी मॉल पर विरोध प्रदर्शन भी हुआ था। वाराणसी के एसएसपी ने कहा है कि मल्टीप्लेक्स संचालक बाहर की ओर भी सीसीटीवी कैमरे जरूर लगाकर रखें। थानेदार अपने क्षेत्र के मल्टीप्लेक्स, टॉकीज और उनके आसपास के इलाके पर नजर रखेंगे। यह सुनिश्चित करेंगे कि कहीं कोई गड़बड़ी न होने पाए। जो कोई भी शांति और कानून व्यवस्था को प्रभावित करने की कोशिश करेगा उसके खिलाफ कार्रवाई में देरी नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
वाराणसी में क्षत्रिय समाज के साथ हिन्दू समाज पार्टी के लोगों ने भी विरोध किया है। सबकी मांग फिल्म का रिलीज रोकने की है। इसी क्रम में हिन्दू समाज पार्टी के प्रदेश सचिव रोशन पांडेय ने डीएम के माध्यम से सीएम योगी आदित्यनाथ को खून से लिखा पत्र भेजा है।
विज्ञापन
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
पत्र में कहा गया है कि यदि फिल्म रिलीज होती है तो रविन्द्रपुरी स्थित पीएम कार्यालय के सामने आत्महत्या कर लूंगा। रोशन पांडेय ने खून से लिखे पत्र मे कहा है कि हिन्दू समाज की संस्कृति व गौरव पर आघात करने वाली फिल्म पद्मावत को रिलीज नहीं होने देना चाहिए।