{"_id":"5a6745054f1c1b92268b6039","slug":"protest-for-film-padmaavat-in-purvanchal","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'पद्मावत' की आग में तपा पूर्वांचल, फिल्म रिलीज करने पर दी जा रही धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'पद्मावत' की आग में तपा पूर्वांचल, फिल्म रिलीज करने पर दी जा रही धमकी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Wed, 24 Jan 2018 10:52 AM IST
विज्ञापन
पद्मावत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावत का विरोध लगातार बढ़ता ही जा रहा है। 25 जनवरी को फिल्म रिलीज होनी है लेकिन रिलीज होने से पहले ही पूर्वांचल के राजपूत संगठनों द्वारा सिनेमाघरों में तोडफ़ोड़ किया जा रहा है। पूर्वांचल में फिल्म रिलीज करने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी है। आगे की स्लाइड्स में देखें...
पद्मावत
- फोटो : अमर उजाला
वाराणसी में फिल्म के विरोध में मंगलवार को कैटोंमेंट स्थित जेएचवी मॉल में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा (युवा) के सदस्यों ने प्रदर्शन किया। 'मां पद्मावती के सम्मान में, हम खड़े रहेंगे मैदान में' नारेबाजी करने लगे। महासभा के सद्सय फिल्म पद्मावत को बैन करने के लिए नारेबाजी कर रहे थे साथ ही भारत माता की जय और हर हर महादेव का जयघोष भी कर रहे थे। इस दौरान लोगों ने मॉल प्रबंधन को फिल्म नहीं चलाने को लेकर ज्ञापन सौंपा।
पद्मावत
- फोटो : अमर उजाला
अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा (युवा) के प्रदेश संगठन मंत्री शैलेंद्र सिंह ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर विवादित फिल्म पद्मावत को आप सब दिखायेंगे तो उसके फलस्वरूप अगर कोई घटना घटती है तो उसके जिम्मेदार आप स्वयं होंगे। उन्होंने जेएचवी और आईपी विजया के प्रबंधक को ज्ञापन सौंपकर फिल्म नहीं चलाने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
पद्मावत
- फोटो : अमर उजाला
आजमगढ़ में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा, भारत रक्षा दल, नारी शक्ति संगठन, विश्व हिंदू परिषद, राष्ट्रीय ब्राह्मण युवजन सभा, बजरंग दल, कायस्थ महासभा युवा, हिंदू जागरण मंच,अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने संयुक्त रुप से फिल्म पद्मावत के विरोध में राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौपा। संगठनों ने फिल्म पर प्रतिबंध लगाए जाने की मांग की है। संगठनों के पदाधिकारियों ने कहा कि फिल्म के निदेशक ने भारतीय इतिहास के साथ छेड़छाड़ कर सनातन धर्मो को नीचा दिखाने और आक्रांताओं के चरित्र को बेहतर दिखाकर कर हिंदुओं की भावनाओं को आहत किया है।
विज्ञापन
पद्मावत
- फोटो : अमर उजाला
ज्ञानपुर में फिल्म पद्मावत को लेकर जिले में भी विरोध शुरू हो गया है। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के कार्यकर्ताओं ने डायरेक्टर, प्रोड्यूसर के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सरकार से फिल्म को प्रतिबंधित करने की मांग की। कहा कि उनकी मांग को नजर अंदाज किया गया तो आंदोलन किया जाएगा। एसडीएम को इस आशय का ज्ञापन भी सौंपा गया। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा युवा के संदीप सिंह पिंटू के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और पदाधिकारी प्रोफेसर कालोनी में एकत्रित हुए। बैनर-पोस्टर लेकर जिला मुख्यालय पहुंचे युवाओं ने पद्मावत फिल्म के विरोध में प्रदर्शन और नारेबाजी की।