फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   father-in-law and brother-in-law beat man who came to bid farewell to his wife in mirzapur

यूपी: पत्नी की विदाई कराने आए युवक को ससुर और साले ने जमकर पीटा, हालत गंभीर

Sat, 26 Sep 2020 05:15 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sat, 26 Sep 2020 05:15 PM IST
विज्ञापन
father-in-law and brother-in-law beat man who came to bid farewell to his wife in mirzapur
beat demo pic

मिर्जापुर जिले के जमालपुर थाना क्षेत्र के हरदी सहिजनी ग्राम पंचायत में शुक्रवार की देर शाम अपनी पत्नी की विदाई कराने गए युवक की ससुर और साले ने जमकर पिटाई कर दी। पिटाई से युवक घायल हो गया। शनिवार की सुबह युवक ने थाने में तहरीर दी। तहरीर मिलने पर पुलिस ने तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।

विज्ञापन

चंदौली जिले के बबुरी थाना क्षेत्र के गौरी गांव निवासी बब्बू बियार की शादी मई महीने मे जमालपुर क्षेत्र के हरदी सहिजनी गांव के प्रेम बियार की पुत्री आरती के साथ हुई है। शादी के तीन महीने तक पति के साथ रहने के बाद आरती एक महीने से मायके मे रह रही थी।
विज्ञापन



शुक्रवार को पत्नी की विदाई कराने गया बब्बू बियार अपने ससुराल पहुंचा। जहां विदाई को लेकर हुए विवाद में ससुर प्रेम बियार, चचिया ससुर बाबा और साला लवकुश ने डंडे से पीटकर घायल कर दिया। घायल बब्बू शनिवार को थाने जा जाकर तहरीर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष विजय कुमार सरोज ने बताया कि तहरीर के आधार पर तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed