{"_id":"6ab194e11a389f5d7505dfdb","slug":"ganga-kshetra-emerged-victorious-by-defeating-rajgarh-in-the-super-over-mirzapur-news-c-192-1-svns1034-161672-2026-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: सुपर ओवर में राजगढ़ को हराकर गंगा क्षेत्र बना विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: सुपर ओवर में राजगढ़ को हराकर गंगा क्षेत्र बना विजेता
विज्ञापन
अंडर-19 बालक वर्ग के फाइनल में रोमांचक मुकाबला, अथर्व ने बनाए 14 रन
अदलहाट। जय ज्योति इंटर कॉलेज चुनार (सीमेंट फैक्ट्री) में सोमवार को 70वीं जनपदीय विद्यालयी अंडर-19 बालक वर्ग के क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मैच रोमांचक रहा। सुपर ओवर के दौरान राजगढ़ को हराकर गंगा क्षेत्र विजेता बना। मुख्य अतिथि मंडलीय खेल सचिव राजवन सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।
फाइनल में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी राजगढ़ क्षेत्र की टीम ने विकास पाल और गोपी की बल्लेबाजी के बावजूद गंगा क्षेत्र की ओर से राजन की तीन विकेट की गेंदबाजी के सामने पूरी टीम 15 ओवर में 53 रन पर सिमट गई। लक्ष्य का पीछा करने उतरी गंगा क्षेत्र की टीम भी विपक्षी टीम के अमरजीत, सुनील और गोपी की गेंदबाजी के सामने 53 रन पर ऑलआउट हो गई। इसके बाद सुपर ओवर में अथर्व की बल्लेबाजी से गंगा क्षेत्र ने एक ओवर में 14 रन बनाए। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी राजगढ़ क्षेत्र की टीम आठ रन ही बना सकी। इस तरह गंगा क्षेत्र को विजेता घोषित किया गया। यूपी क्रिकेट चयनकर्ता कमल कुमार सिंह और मो. गुलाब शब्बीर निर्णायक रहे। कार्यक्रम का संचालन खेल शिक्षक रुपेश कुमार सिंह ने किया।