फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Six percent interest on loans up to six lakh rupees.

Mirzapur News: छह लाख तक के ऋण पर छह प्रतिशत ब्याज

Tue, 22 Sep 2026 02:01 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
Six percent interest on loans up to six lakh rupees.
मिर्जापुर। लघु और सीमांत किसानों को अब छह लाख रुपये तक का दीर्घकालीन कृषि ऋण छह प्रतिशत वार्षिक ब्याज दर पर मिलेगा।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना के तहत किसानों को रियायती दर पर ऋण उपलब्ध कराने के संबंध में सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर स्थित जिला सहकारी बैंक सभागार में बैठक हुई। अध्यक्षता सहकारी ग्राम विकास बैंक के सभापति डॉ. जगदीश सिंह पटेल ने की।

सभापति ने कहा कि मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना का शुभारंभ मुख्यमंत्री 23 सितंबर को लखनऊ करेंगे। राज्य सरकार किसानों को वितरित ऋण पर पांच प्रतिशत ब्याज अनुदान देगी। उन्होंने बताया कि ब्याज अनुदान का लाभ उन्हीं किसानों को मिलेगा, जो निर्धारित किस्तों का भुगतान तय तिथि तक करेंगे।
विज्ञापन

अनुदान की गणना योजना शुरू होने के बाद किसानों पर बकाया मूलधन और संबंधित वर्षों में वितरित ऋण के आधार पर की जाएगी।
संयुक्त आयुक्त एवं संयुक्त निबंधक सहकारिता योगेंद्रपाल सिंह ने बताया कि ब्याज अनुदान की प्रतिपूर्ति सहकारी ग्राम विकास बैंक को की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed