फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   The householder's life is the best; worship the Lord while earning an honest living: Pankaj.

गृहस्थाश्रम ही सर्वश्रेष्ठ, ईमानदारी की कमाई के साथ करें प्रभु भजन : पंकज

Tue, 22 Sep 2026 02:01 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
The householder's life is the best; worship the Lord while earning an honest living: Pankaj.
पटेहरा। ब्लॉक के हरदी बहुती में सोमवार को आयोजित आध्यात्मिक वैचारिक जनजागरण यात्रा के 32वें पड़ाव पर धर्मसभा को संबोधित करते हुए सदगुरुदेव आश्रम, मथुरा के संत पंकज महाराज ने गृहस्थाश्रम की महत्ता पर प्रकाश डाला। गृहस्थाश्रम को सभी आश्रमों में सर्वश्रेष्ठ बताते हुए कहा कि व्यक्ति को ईमानदारी से मेहनत कर जीविका चलानी चाहिए और साथ ही प्रभु भक्ति के लिए भी समय निकालना चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने श्रद्धालुओं को उनके मूल उद्देश्य की याद दिलाते हुए कहा कि जन्म से पूर्व हर जीव ने ईश्वर का भजन करने का संकल्प लिया था। लेकिन सांसारिक मोह-माया और संपत्ति बटोरने की होड़ में इंसान वादे को भूल जाता है। सचेत किया कि जीवन के अंतिम क्षणों में जब मौत का कष्ट सामने होता है, तब केवल सच्चे सदगुरु ही जीव के सच्चे मददगार बनते हैं। सत्संग के दौरान उन्होंने नामयोग साधना और सुमिरन पर बल दिया। बताया कि मानव जीवन का मुख्य उद्देश्य नामयोग साधना, सुमिरन, ध्यान और भजन करना है। इस अवसर पर घूरन प्रसाद, मोतीलाल सिंह, संतोष, राममूरत सहित सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed