फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Kidnapped six-year-old child recovered from train in Mirzapur

मिर्जापुर: ट्रेन से बरामद हुआ छह साल का अगवा बच्चा, नागपुर से मिली सूचना पर जीआरपी ने आरोपी को दबोचा

Tue, 22 Sep 2026 03:39 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर। Published by: Pragati Chand Updated Tue, 22 Sep 2026 03:39 PM IST
सार

मिर्जापुर जीआरपी ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई की। राजगीर-पटना एक्सप्रेस की जनरल बोगी में छिपाकर ले जाया जाए जा रहे बच्चे को सकुशल बरामद कर एक आरोपी गिरफ्तार किया गया। मिर्जापुर जीआरपी को नागपुर जीआरपी ने सूचना दी थी।

विज्ञापन
Kidnapped six-year-old child recovered from train in Mirzapur
child - फोटो : freepik

विस्तार

नागपुर से मिली सूचना के आधार पर मिर्जापुर जीआरपी ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई की। राजगीर-पटना एक्सप्रेस (13202) से छह साल के अगवा बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया। बच्चे को लेकर जा रहे आरोपी को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। ट्रेन मिर्जापुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-दो पर पहुंची तो जीआरपी की टीम ने सभी कोचों में तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान आरोपी और बच्चा जनरल कोच में मिल गए।

विज्ञापन


क्या है पूरा मामला
जीआरपी प्रभारी राजेश वर्मा ने बताया कि  21 सितंबर को नागपुर जीआरपी से सूचना मिली थी कि छह साल के बच्चे करण का अपहरण कर एक व्यक्ति उसे ट्रेन से लेकर जा रहा है। सूचना के आधार पर मिर्जापुर जीआरपी ने तत्काल थानाध्यक्ष राजेश कुमार वर्मा और आरपीएफ पोस्ट मिर्जापुर की टीम के साथ ट्रेन को रोककर तलाशी शुरू कराई। 
विज्ञापन


मंगलवार सुबह करीब पांच बजे ट्रेन के प्लेटफार्म नंबर-दो पर पहुंचते ही सभी कोचों की तलाशी ली गई। जनरल बोगी में आरोपी मिथुन कुमार पुत्र दयाचंद्र पासवान निवासी कोसाडीह, थाना बिहारशरीफ, नालंदा, बिहार बच्चे के साथ मिला। पुलिस ने बच्चे को सकुशल बरामद करने के साथ आरोपी को हिरासत में ले लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले में आरोपी पर प्राथमिकी दर्ज किया गया है। बरामद बच्चा  करण पुत्र भंवरलाल निवासी ग्राम सादड़ी, थाना सादड़ी, तहसील देसूरी, जिला पाली, राजस्थान को आवश्यक कार्रवाई के लिए नागपुर जीआरपी की टीम के सुपुर्द किया गया। 


नागपुर जीआरपी की टीम आरोपी और बच्चे को अपनी अभिरक्षा में लेने के लिए मिर्जापुर पहुंची थी। जीआरपी मिर्जापुर और आरपीएफ की संयुक्त कार्रवाई के बाद बच्चे की बरामदगी को लेकर अधिकारियों ने टीम की सराहना की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed