फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi Conference of temples of the world will be held in Kashi, RSS chief Mohan Bhagwat will inaugurate

Varanasi: काशी में होगा दुनिया के मंदिरों का सम्मेलन, RSS प्रमुख मोहन भागवत करेंगे उद्घाटन

Thu, 13 Jul 2023 08:23 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Thu, 13 Jul 2023 08:23 AM IST
सार

वाराणसी में 22 से 24 जुलाई के बीच दुनिया के बड़े मंदिरों का सम्मेलन होगा। सम्मेलन का उद्घाटन आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत 22 जुलाई को करेंगे। इसमें मंदिरों के न्यासी, त्रावणकोर का राजकुमार (पद्मनाभस्वामी मंदिर), गोवा के पर्यटन मंत्री रोहण ए. खुन्ते, तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम के कार्यकारी अधिकारी धर्म रेड्डी भी शामिल रहेंगे। 

विज्ञापन
Varanasi Conference of temples of the world will be held in Kashi, RSS chief Mohan Bhagwat will inaugurate
बनारस banaras - फोटो : istock

विस्तार

दुनिया के बड़े मंदिरों का सम्मेलन 22 से 24 जुलाई के बीच काशी में होगा। इसमें 25 देशों के 450 से ज्यादा मंदिरों के पदाधिकारी हिस्सा लेंगे। हिंदू के साथ ही सिख, बौद्ध और जैन धर्म से संबंधित मठ, मंदिर व गुरुद्वारों के पदाधिकारी भी आएंगे। इसका उद्घाटन राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) सरसंघचालक मोहन भागवत करेंगे। पूरा कार्यक्रम रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में होगा। टेंपल कनेक्ट की तरफ से पहली बार इंटरनेशनल टेम्पल्स कन्वेंशन एंड एक्सपो (आईटीसीएक्स) का आयोजन किया जा रहा है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Varanasi Crime: महिला ने सीएम को खून से खत लिखकर लगाई गुहार, पुलिस बोली 'आकर दर्ज कराइए बयान', क्या है मामला?
विज्ञापन

इसमें मंदिर प्रबंधन, संचालन व प्रशासन के विकास, सशक्तीकरण पर चर्चा की जाएगी। टेंपल कनेक्ट के संस्थापक गिरेश कुलकर्णी, आईटीसीएक्स के चेयरमैन प्रसाद लाड और को क्यूरेटर मेघा घोष ने बताया कि पूरे विश्व में पूजा स्थल प्रधान की टीमों के लिए सर्वश्रेष्ठ कार्यपद्धति विकसित की जाएगी। स्थापना के साथ ही विकास व सक्षम बनाने की मुहिम आगे बढ़ाई जाएगी। तीन दिवसीय कार्यक्रम अतुल्य भारत अभियान का हिस्सा है। इसमें पर्यटन मंत्रालय भी सहयोग कर रहा है। सम्मलेन के दौरान मंदिर, मठ और गुरुद्वारों में आने वाले तीर्थयात्रियों के अनुभव, भीड़ प्रबंधन, ठोस कचरा प्रबंधन और बुनियादी सुविधाओं में सुधार जैसे विषयों पर चर्चा भी की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

भारत की समृद्ध पूजा स्थल परंपरा से रूबरू होगी दुनिया

सम्मलेन में जैन धर्मशालाओं, प्रमुख भक्ति धर्मार्थ संगठन, यूनाइटेड किंगडम के हिंदू मंदिरों के संघ, इस्कॉन मंदिर, अन्न क्षेत्र प्रबंधन, विभिन्न तीर्थ स्थलों के पुरोहित महासंघ और विभिन्न तीर्थयात्रा संवर्धन परिषद के प्रतिनिधि भाग लेंगे। यह सम्मेलन एक प्लेटफॉर्म का काम करेगा, जहां पूरे विश्व के धर्मस्थलों की विविध संस्कृतियों, परंपराओं, कला और शिल्प के बारे में सीखने के साथ-साथ भारत की समृद्ध पूजास्थल धरोहर से दुनिया भी रूबरू होगी।

Varanasi Conference of temples of the world will be held in Kashi, RSS chief Mohan Bhagwat will inaugurate
बनारस - फोटो : istock

तिरुमाला और त्रावणकोर के अधिकारी होंगे शामिल

सम्मेलन का आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत 22 जुलाई को उद्घाटन करेंगे। इसमें मंदिरों के न्यासी, त्रावणकोर का राजकुमार (पद्मनाभस्वामी मंदिर), गोवा के पर्यटन मंत्री रोहण ए. खुन्ते, तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम के कार्यकारी अधिकारी धर्म रेड्डी भी शामिल रहेंगे।

गंगा घाटों की सफाई से जुड़े लोग भी रखेंगे बात

सम्मेलन में हरित ऊर्जा, पुरातात्विक वास्तुशिल्प, लंगर प्रबंधन, प्रकाश व्यवस्था पर चर्चा होगी। तिरुपति बालाजी पूजास्थल के विशेषज्ञ पंक्ति प्रबंधन प्रणाली और वाराणसी के घाटों की सफाई व रखरखाव करने वाले सामाजिक संगठन के लोग भी शामिल होंगे। सत्रों को काशी विश्वनाथ मंदिर, महाकाल ज्योतिर्लिंग, अयोध्या राम मंदिर, पटना साहेब गुरुद्वारा, चिदंबरम मंदिर और विरूपक्ष मंदिर हम्पी के प्रतिनिधि संचालित करेंगे। गिरेश कुलकर्णी ने कहा कि मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के प्रवेश के समय से ही कुछ अंतराल पर बैठने की व्यवस्था, पेयजल और सुव्यवस्थित कतार लगनी जरूरी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed