फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Farmers will speak today in favor of mega rally

महारैली में आज हक की आवाज बुलंद करेंगे किसान

Sun, 29 May 2016 02:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Sun, 29 May 2016 02:48 AM IST
विज्ञापन
Farmers will speak today in favor of mega rally
डीएम से मिलने पहुंचे किसान।
रिंग रोड के लिए अधिग्रहीत जमीन के वाजिब मुआवजे की मांग को लेकर रविवार को किसान महारैली करेंगे। इसके लिए दो तरफ से रैलियां निकलेंगी जो हृदयपुर पहुंचेंगी और यहां विशाल सभा की जाएगी। दोपहर बाद 3:30 बजे हृदयपुर में सभा होगी। इसकी तैयारियाें को लेकर शनिवार को भी जनसंपर्क अभियान, गांव-गांव में चौपालों का आयोजन हुआ और किसानों में पैंफलेट बांटे गए। मुआवजे के लिए किसानों का सत्याग्रह इदिलपुर, अहमदपुर और हृदयपुर में जारी है।
विज्ञापन


आंदोलन को धार देने के लिए करीब एक पखवारे से महारैली की तैयारियां की जा रही हैँ। महारैली संयोजक विजय शंकर पांडेय ने बताया कि किसानों की एक रैली सिंहपुर से निकलेगी जो प्रतापपट्टी, आशापुर, मिर्जापुर, हरिहरपुर, दादूपुर, ऐढ़े आदि गांवों से होते हुए हृदयपुर पहुंचेगी। दूसरी रैली संदहा से निकलेगी और सिंहपुर की तरफ से होते हुए सभास्थल पर पहुंचेगी। उन्होंने बताया कि महारैली में किसानों के साथ-साथ बड़ी संख्या में छात्रनेता और कई पार्टियों के नेता शरीक होंगे।
विज्ञापन


इसमें बीएचयू छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष शिवकु मार सिंह, काशी विद्यापीठ के पूर्व अध्यक्ष दुर्गा प्रसाद, संपूर्णानंद विश्वविद्यालय के पूर्व अध्यक्ष परितोष दूबे, उदय प्रताप छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष अशोक सिंह, हरिश्चंद्र डिग्री कॉलेज के पूर्व अध्यक्ष उमाकांत यादव, डीएवी डिग्री कॉलेज के पूर्व अध्यक्ष माधव प्रसाद उपाध्याय, पूर्व एमएलसी अरविंद सिंह, माकपा के सचिव हीरालाल यादव, आप के पूर्वांचल संयोजक संजीव सिंह, राजद के अध्यक्ष सुरेंद्र यादव, कौएद के जिलाध्यक्ष अतहर जमाल लारी भी शामिल होंगे। इसके अलावा दर्जनभर गांवों के प्रधान भी शामिल होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, चंदौली के सांसद महेंद्र नाथ पांडेय रिंग रोड से प्रभावित कुछ किसानों के साथ शनिवार को जिलाधिकारी से मिलने पहुंचे। इस दौरान कि सानों ने अपनी समस्या जिलाधिकारी को बताई। डीएम ने कहा कि उनकी जानकारी में पूरा मामला है। बताया कि नियम-कानून से उनके भी हाथ बंधे हुए हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि किसानों की हर संभव मदद करेंगे। उनकी मांग जल्द से जल्द शासन को भेजी जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed