{"_id":"6a0f480cebc8d7658303c63b","slug":"electricity-is-making-people-cry-in-the-scorching-heat-tripping-4-5-times-every-hour-fans-are-useless-due-to-low-voltage-varanasi-news-c-194-1-son1002-146803-2026-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: भीषण गर्मी में बिजली रुला रही, हर घंटे 4-5 बार ट्रिप, लो वोल्टेज से पंखे बेकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: भीषण गर्मी में बिजली रुला रही, हर घंटे 4-5 बार ट्रिप, लो वोल्टेज से पंखे बेकार
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
सोनभद्र। प्रचंड गर्मी और तपिश की मार झेल रहे लोगों को बिजली भी खूब रुला रही है। कहने के लिए तो जिला मुख्यालय पर 24 घंटे की आपूर्ति हो रही है, मगर कोई घंटा ऐसा नहीं, जिसमें 4-5 बार बिजली ट्रिप न कर रही हो। हर 15 मिनट के बाद बिजली जाती है और फिर 10 मिनट बाद आती है।
मुख्य इलाकों में बुधवार रात 7-8 बार बिजली की ट्रिपिंग हुई तो बृहस्पतिवार को दिन में संख्या दोगुनी रही। लो वोल्टेज की समस्या कोढ़ में खाज बनी हुई है। नतीजा न कूलर-पंखा ढंग से चल पा रहे और न ही मोटर चलाकर लोग पानी भर पा रहे हैं। रॉबर्ट्सगंज डिवीजन में पौने दो लाख उपभोक्ता हैं। पिछले सप्ताह आंधी-तूफान की आपदा से बिजली व्यवस्था कई दिनों तक प्रभावित रही तो अब प्रचंड गर्मी में ट्रिपिंग और लो वोल्टेज से उपभोक्ता बेहाल हैं। रॉबर्ट्सगंज नगर को आपूर्ति देने वाले छपका और हाइडिल उपकेंद्र से जुड़े सभी फीडरों पर ट्रिपिंग की समस्या बनी हुई है। मेन बाजार, बढ़ौली, विकासनगर, हर्षनगर, अंबेडकरनगर, न्यू कॉलोनी, धर्मशाला, उत्तर मोहाल, ब्रह्मनगर, नई बस्ती, अखाड़ा मोहाल सहित अन्य इलाकों में बुधवार की रात ट्रिपिंग का हाल यह था कि जैसे ही लोग कूलर-पंखा चलाकर नींद में जाते थे, बिजली गुल हो जा रही थी। विकासनगर के कई इलाकों में शाम से ही लो वोल्टेज ने उपभोक्ताओं को खूब छकाया। बृहस्पतिवार को दिन में भी बिजली की आवाजाही पूरे दिन बनी रही। बढ़ौली चौराहा पर सुबह 11 से शाम 4 बजे के बीच 16 बार बिजली ट्रिप करती रही। इसी तरह सिविल लाइन रोड पर भी दोपहर में 12 से 2 के बीच सात बार बिजली ट्रिप कर बंद हो गई। पसहीं फीडर से संचालित ममुआ, बिच्छी, बुड़हर कला, बुड़हर खुर्द, ओरगाईं, बबुरा, तियरा, गेंगुआर, नौगांव, पसहीं, बगहीं में लो वाेल्टेज से उपभोक्ता परेशान हैं।