{"_id":"64170c1d1f50bf2da70cc504","slug":"electricity-in-schools-there-will-be-relief-from-heat-varanasi-news-c-20-vns1013-111399-2023-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: हर प्राइमरी स्कूल में हाेगी बिजली, डिजिटल पढ़ाई और चलेगी स्मार्ट क्लास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: हर प्राइमरी स्कूल में हाेगी बिजली, डिजिटल पढ़ाई और चलेगी स्मार्ट क्लास
विज्ञापन
प्राइमरी स्कूलों में होंगे बिजली कनेक्शन, गर्मी से मिलेगी राहत
डिजिटल और स्मार्ट क्लास में नहीं आएगी परेशानी, महानिदेशक ने जारी किए निर्देश
प्रधानाध्यापकों को पोर्टल पर करना होगा आवेदन, शिक्षा विभाग करेगा भुगतान
संवाद न्यूज एजेंसी
वाराणसी। अब स्कूलों में बिजली कनेक्शन होने से स्मार्ट क्लास के संचालन में बाधा नहीं आएगी। बच्चों को डिजिटल शिक्षा से जोड़ने के लिए शासन ने सभी विद्यालयों में कनेक्शन देने का आदेश जारी किया है। प्रधानाध्यापकों को बिजली विभाग के पोर्टल पर आवेदन करना होगा। स्मार्ट क्लास के साथ ही स्कूलों में पंखे चलने पर बच्चों को गर्मी से राहत मिलेगी। बिजली कनेक्शन के लिए जिला प्रशासन स्कूलों का सहयोग करेगा।
स्कूल महानिदेशक विजय किरण आनंद ने बीएसए से कहा है कि वह बिजली विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर कनेक्शन सुनिश्चित कराएं। अधिकारियों से कनेक्शन का प्रस्ताव बनाकर राज्य परियोजना कार्यालय को उपलब्ध कराना होगा। कनेक्शन और बिलों का भुगतान बेसिक शिक्षा विभाग करेगा।
बकाए के कारण कट चुकी है बिजली
2021 में शिक्षा और बिजली विभाग की खींचतान का खामियाजा बच्चों को उठाना पड़ा था। जिले के 110 से ज्यादा विद्यालय प्रभावित हुए थे। कई दिनों तक बच्चों को गर्मी व अंधेरे में पढ़ाई करना पड़ा था। हालांकि जिला प्रशासन की दखल के बाद कनेक्शन जोड़ दिए गए थे। अभी भी जिले के बेसिक शिक्षा विभाग के स्कूलों का बिजली विभाग पर आठ करोड़ बकाया है।