फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   election

जिला पंचायत में सात और क्षेत्र पंचायत में 209 वार्ड हुए कम

Tue, 22 Dec 2020 01:26 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 22 Dec 2020 01:26 AM IST
विज्ञापन
election
वाराणसी। पंचायत वार्डों के परिसीमन की सूची सोमवार को तीन ब्लॉकों चिरईगांव, हरहुआ, काशी विद्यापीठ पर चस्पा की गई है। बाकी पांच ब्लॉक का परिसीमन पूर्ववत है। इस सूची के अनुसार जिला पंचायत में सात और क्षेत्र पंचायत में 209 वार्ड कम हुए हैं। इन पर आपत्तियां 22 से 26 दिसंबर के बीच ली जाएंगी। आपत्तियों का निस्तारण 27 दिसंबर से दो जनवरी तक किया जाएगा। अंतिम सूची का प्रकाशन तीन से छह जनवरी के बीच किया जाएगा।
विज्ञापन

डीपीआरओ शास्वत आनंद सिंह ने बताया कि जिला पंचायत के वार्डों की आपत्तियां अपर मुख्य अधिकारी के यहां ली जाएंगी। क्षेत्र और ग्राम पंचायतों के वार्डों की आपत्तियां डीपीआरओ कार्यालय में ली जाएंगी। पहले जिला पंचायत में 48 और क्षेत्र पंचायत में 1199 वार्ड थे। जिले की 61 ग्राम पंचायतें नगर निगम सीमा में शामिल हो गई हैं। नए परिसीमन से चुनाव होने पर इन गांवों में प्रधानी का चुनाव नहीं होगा। यहां पर अब पार्षद चुने जाएंगे। वर्ष 2015 में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में 17.83 लाख मतदाता थे। जिले की 760 ग्राम पंचायतों में प्रधान चुने गए थे। इसके साथ ही 1199 क्षेत्र पंचायत सदस्य और 48 जिला पंचायत सदस्य चुने गए थे। प्रधानों का कार्यकाल 25 दिसंबर तक है। 25 के बाद पंचायतों में प्रशासक नियुक्त हो जाएंगे।
विज्ञापन

प्रस्तावित वार्ड
क्षेत्र पंचायत सदस्य 990
जिला पंचायत सदस्य 41
सूची लगने के बाद तीन ब्लॉकों पर बढ़ी दावेदारों की भीड़
61 ग्राम पंचायतों के शहरी सीमा में शामिल होने के बाद तीन ब्लॉक के वार्ड प्रभावित हुए हैं। इनमें चिरईगांव, काशी विद्यापीठ, हरहुआ हैं। इन्हीं ब्लॉकों के कार्यालय में पर सूची चस्पा की गई। सूची लगने के बाद चुनाव की तैयारी में लगे दावेदारों की भीड़ ब्लॉकों, क्षेत्र पंचायत कार्यालयों पर हुई। परिसीमन के बाद बीडीसी व ग्राम प्रधान पद के प्रत्याशी ब्लाक मुख्यालय पर पहुंचे। दावेदारों का कहना है कि जिला पंचायत के लिए प्रस्तावित नए वार्डों के स्वरूप में काफी भिन्नता है। भौगोलिक स्थिति में हुए बदलाव के बाद भी वार्डों का बदलाव न किया जाना समझ के परे है। ऐसे में वार्डों के गठन को लेकर आपत्तियां दाखिल की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह है नियम -
जिला पंचायत - 50 हजार की आबादी पर एक वार्ड
क्षेत्र पंचायत - दो हजार की आबादी पर एक वार्ड
ग्राम पंचायत - 1-2 हजार की आबादी पर 11 वार्ड
2-3 हजार की आबादी पर 13 वार्ड
3 हजार की आबादी से ऊपर 15 वार्ड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed