फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   ed

छह साल से बनारस में रह रहा था ईडी द्वारा गिरफ्तार राकेश

Sun, 13 Sep 2020 01:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2020 01:39 AM IST
विज्ञापन
ed
वाराणसी। रांची से आई प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम द्वारा गिरफ्तार किया गया राकेश कुमार पोद्दार बीते छह साल से शहर में रह रहा था। राकेश मलदहिया स्थित न्यू इंडिया इंश्योरेंस कंपनी प्राइवेट लिमिटेड में एजेंट के तौर पर काम करता था। हालांकि, वह रांची में क्या धोखाधड़ी और जालसाजी किया था इसकी जानकारी यहां किसी को नहीं थी। राकेश को जानने वालों ने बताया कि वह मौजूदा समय में विरदोपुर क्षेत्र में पत्नी और दो बच्चों के साथ रहता था। राकेश के मकान में भी ईडी की टीम गई थी और कुछ कागजात कब्जे में ली है।
विज्ञापन

ईडी की टीम ने शुक्रवार को मलदहिया क्षेत्र में छापा मार कर करोड़ों की धोखाधड़ी के आरोप में रांची के हरमू हाउसिंग कॉलोनी अरगोरा स्थित एमएसएस एंड हेल्थकेयर आयुर्वेद ट्रस्ट के वाइस चेयरमैन राकेश कुमार पोद्दार को गिरफ्तार किया था। इस ट्रस्ट के खिलाफ वर्ष 2010 में धोखाधड़ी और जालसाजी कर पैसे कमाने के आरोप में मुकदमा दर्ज हुआ था। इसके बाद प्रवर्तन निदेशालय ने मुकदमा दर्ज कर ट्रस्ट के खातों में जमा दो करोड़ से ज्यादा रकम और लगभग 13 लाख रुपये नगद जब्त कर लिया। इस मामले में ईडी को चार आरोपियों की तलाश है, जिसमें से एक राकेश कुमार पोद्दार था। गौरतलब है कि राकेश से पहले भी बनारस में बड़े मामलों के आरोपी शरण ले चुके हैं। 2016 में इंटर रिजल्ट घोटाले के मुख्य आरोपी बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के पूर्व अध्यक्ष लालकेश्वर प्रसाद और उसकी पत्नी उषा सिन्हा को भेलूपुर थाना के शिवाला क्षेत्र स्थित एक आश्रम से गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed