फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

काशी में ऐतिहासिक नाटी इमली के भरत मिलाप को देखने उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, देखें तस्वीरें

Wed, 09 Oct 2019 05:56 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 09 Oct 2019 05:56 PM IST
विज्ञापन
dussehra bharat milap at nati imli in varanasi
भरत मिलाप को देखने पहुंचे श्रद्धालु। - फोटो : अमर उजाला

काशी की 476 साल पुरानी विश्व प्रसिद्ध नाटी इमली के भरत मिलाप की परंपरा बुधवार को गोधूलि बेला में संपन्न हुई। इस अद्भुत क्षण को देखने के लिए लाखों श्रद्धालु भी पहुंचे। चारों भाइयों का मिलन देख पूरी जनता भगवान राम और बाबा भोलेनाथ के जयकारे लगाने लगी। लीला के लिए क्या छत, गली, सड़क हर ओर भक्त अलौकिक छठा को नयनों में बसाने के लिए आतुर दिखे। लीला के अवसर पर राज परिवार के अनंत नारायण सिंह भी मौजूद रहे। आगे की स्लाइड्स में देखें...

dussehra bharat milap at nati imli in varanasi

श्रीचित्रकूट रामलीला समिति के तत्वावधान में भरत मिलाप की यह लीला विगत 475 वर्षों से अनवरत होती आ रही है। लीला के 476वें संस्करण के लिए भरत मिलाप मैदान सजाया गया। भीड़ नियंत्रित करने के लिए मैदान से मुख्य मार्ग की ओर बैरिकेडिंग भी लगाई गई।

dussehra bharat milap at nati imli in varanasi

इस अद्भुत क्षण को देखने के लिए लाखों श्रद्धालु आए। चारों भाइयों का मिलन देख पूरी जनता भगवान राम और बाबा भोलेनाथ के जयकारे लगाने लगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
dussehra bharat milap at nati imli in varanasi

चित्रकूट की रामलीला में परंपरा अनुसार आश्विन शुक्ल एकादशी को भरत मिलाप का आयोजन होता है। 14 वर्ष के वनवास के दौरान भगवान राम दशानन का वध करने के बाद अयोध्या की ओर लौटते हैं। पत्नी सीता और भाई लक्ष्मण के साथ पुष्पक विमान पर सवार होकर मर्यादा पुरुषोत्तम राम भरत मिलाप मैदान पर पहुंचते हैं।

विज्ञापन
dussehra bharat milap at nati imli in varanasi

काशी की परंपरा के अनुसार नाटी इमली मैदान में शाही सवारी पर राज परिवार के अनंत नारायण आते हैं। उन्होंने प्रभु राम, भाई लक्ष्मण और माता सीता के पुष्पक विमान की परिक्रमा कर नेग दिया। वहां उपस्थित लाखों की संख्या में श्रद्धालु भगवान के जयकारे लगाए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed