फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शारदीय नवरात्र पंडालों में भोर तक लगी दर्शन की कतार, देखें तस्वीरें

Tue, 08 Oct 2019 01:44 AM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Tue, 08 Oct 2019 01:44 AM IST
विज्ञापन
durgashtmi
मलदहिया कामायनी में स्थापित दुर्गा पूजा प्रतिमा। - फोटो : अमर उजाला
शारदीय नवरात्र की नवमी पर शाम होते ही पूजा पंडालों में श्रद्धालुओं का रेला उमड़ पड़ा। रात ढलने के साथ ही सड़कों पर आस्था का सैलाब बढ़ता गया। हर सड़क से लेकर गलियां तक जाम हो गईं। सबसे अधिक भीड़ मैदागिन, नई सड़क, हथुआ मार्केट और जगतगंज में रही। पंडालों में चलने वाले शो को देखने के लिए लोगों की लंबी-लंबी कतारें लगी रहीं।
durgashtmi

सनातन धर्म इंटर कॉलेज में माहिष्मति के महल का आकर्षण हर किसी के सिर चढ़कर बोला। रास्तों पर पाबंदी के बाद भी लोग पैदल ही एक पंडाल से दूसरे पंडाल की मूर्तियों को देखने के लिए चल पड़े। शाम होते होते ऐसा लगा पूरी काशी सड़कों पर उतर आई। रविवार की भोर में तीन बजे के बाद भी पूजा पंडालों में दूर तक कतारें लगी रहीं।

durgashtmi

शिवाला में बीएचयू का विश्वनाथ मंदिर, नाटी इमली के पास स्थित संजय नगर कालोनी में केदारनाथ मंदिर, शिवपुर में राष्ट्रपति भवन और अक्षरधाम मंदिर हर किसी को अपनी तरफ आकर्षित कर रहे थे। पंडालों में सेल्फी और मोबाइल कैमरे से वीडियो बनाने की होड़ सी लगी रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
durgashtmi

वरुणा पार में अर्दली बाजार का चंद्रयान भी लोगों को अपनी तरफ खींच रहा है। मंडुवाडीह के चांदपुर में भी मां दुर्गा पूजा समिति की ओर से चंद्रयान-2 की तर्ज पर पंडाल बना है। भेलूपुर जिम स्पोर्टिंग क्लब के पंडाल में मूर्ति सज्जा लोगों को आकर्षित कर रही है। पंडाल के अंदर द्वादश शिवलिंग और द्वादश शिवलिंग के मंदिरों को उकेरा गया है। पांडेय हवेली के दुर्गा चरण कालेज के पंडाल में मां दुर्गा की मूर्ति आकर्षक है।

विज्ञापन
durgashtmi

जंगमबाड़ी का मशहूर ईगल क्लब ने स्वर्ण जयंती वर्ष में अपने पंडाल और मूर्ति का थीम भी रखा है। नाटी इमली में एक तरफ रामनगर का किला बना है तो दूसरी तरफ संजय नगर कालोनी में केदारनाथ धाम की अनुकृति को पंडाल का रूप दिया गया है। यहां मां दुर्गा की मूर्ति को अनाज के दानों से बनाया गया है। मच्छोदरी में मच्छोदरा नाथ दुर्गोत्सव समिति का भव्य पंडाल बनाया गया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed