{"_id":"5bc4f833bdec22696d7806fc","slug":"durga-puja-in-varanasi-navratri-fair-start","type":"story","status":"publish","title_hn":"काशी के पंडालों में पधारीं मां जगदंबा, दर्शन के लिए आज से खुलेंगे पट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काशी के पंडालों में पधारीं मां जगदंबा, दर्शन के लिए आज से खुलेंगे पट
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Tue, 16 Oct 2018 10:34 AM IST
विज्ञापन
दुर्गा प्रतिमा
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कहीं भूतनाथ हैं तो कहीं भगवान शंकर तो कहीं रुद्रावतार हनुमान जी। शहर के दुर्गा पंडालों में माता की प्रतिमा के साथ विभिन्न देवों के स्वरूप श्रद्धालुओं को अपनी तरफ आकर्षित करेंगे। सप्तमी तिथि पर विधि विधान से प्राण प्रतिष्ठा के बाद भक्तों के दर्शन के लिए मां के पट खुल जाएंगे।
इसके साथ ही शिव की नगरी काशी में चार दिवसीय नवरात्र मेले की धूम रहेगी। सोमवार की देर रात तक शहर के पंडालों में मां जगदंबा की प्रतिमाओं के पहुंचने का सिलसिला चलता रहा। गाते-बजाते हुए भक्त मां की प्रतिमाओं को लेकर पंडालों में पहुंच रहे हैं।
माता के स्वागत के लिए बनाए गए पंडाल भी लोगों के आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। पंडालों में कही लाइट एंड साउंड सिस्टम से महिषासुरमर्दिनी का स्वरूप सजाया जा रहा है तो कहीं अमरनाथ की झांकी। महंगाई, खेती और किसानों को केंद्रित करती हुई झांकियां भी इस बार श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र होंगी।
विज्ञापन
मंगलवार की सुबह विधि विधान से मूर्तियों की प्राणप्रतिष्ठा होगी। इसके साथ ही माता के दर्शन के लिए शहर की सड़कों पर श्रद्धालुओं का रेला निकल पड़ेगा। शहर के प्रसिद्व पंडाल हथुआ मार्केट, टाउनहाल, मच्छोदरी, गोल्डेन स्पोर्टिंग, भारत सेवाश्रम संघ, भेलूपुर, मंडुवाडीह, जगतगंज, राज सपोर्टिंग क्लब सहित कई अन्य स्थानों पर सजे भव्य पंडालों को देखने वालों की भीड़ उमड़नी शुरू हो गई है।