फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Driver murdered by having his throat slit with blade in auto-rickshaw accused arrested in varanasi

पेपर नाइफ से काट दिया गला: चलती ऑटो में लहुलूहान होकर गिरा चालक, यहां छिपा था हत्यारा; पुलिस ने किया अरेस्ट

Mon, 19 Jan 2026 11:19 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Mon, 19 Jan 2026 11:19 PM IST
सार

Varanasi News: ऑटो में हत्या की सूचना पाकर माैके पर चितईपुर थाने की पुलिस भी पहुंच गई। आसपास के लोगों से जानकारी लेने के साथ ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। उससे पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
Driver murdered by having his throat slit with blade in auto-rickshaw accused arrested in varanasi
इसी ऑटो में हुई थी हत्या और माैके पर पुलिस। - फोटो : संवाद

विस्तार

UP Crime: चितईपुर थाना क्षेत्र के सुंदरपुर-नेवादा मार्ग पर मधुबन लॉन के पास सोमवार रात 10 बजे ऑटो चालक की पेपर ब्लेड से गला रेतकर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद पास के ही एक मिठाई की दुकान में छिपे आरोपी विवेक यादव को पुलिस ने गिरफ्तार किया। 

विज्ञापन


किराये का विवाद या रंजिश समेत अन्य बिंदुओं पर पुलिस तफ्तीश कर रही है। वारदात स्थल का डीसीपी क्राइम ने निरीक्षण किया। चितईपुर पुलिस ने ऑटो चालक के शव को संरक्षण में लिया है। हत्या की वजहों का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन


पुलिस की छानबीन में सामने आया कि मधुबन लॉन के सामने ऑटो खड़ी थी। लोगों ने बताया कि रात 10 बजे ऑटो की पिछली सीट पर विवेक सवार था और आगे सीट पर चालक था। अचानक पेपर ब्लेड से विवेक ने चालक का गला रेत दिया। चालक तेजी से चीखा तो आरोपी ऑटो से उतरकर अपने घर की ओर भागा। पास की एक मिठाई की दुकान से होते हुए अपने घर में छिपा। आसपास के लोगों की मदद से पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने की कार्रवाई

चितईपुर पुलिस ने लहूलुहान चालक को बीएचयू के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। डीसीपी क्राइम सरवणन टी. ने बताया कि ऑटो चालक की शिनाख्त की जा रही है। परिवहन विभाग के रिकॉर्ड में अशोक विहार कालोनी निवासी महेश यादव के नाम से पंजीकृत है। मालिक से भी संपर्क साधा जा रहा है।

लोगों ने पुलिस को बताया कि वारदात को अंजाम देने के बाद विवेक पैदल ही अपने घर की ओर भागा। एक मिठाई की दुकान में छिपा और फिर वारदात स्थल से 200 मीटर दूर अपने घर में छिप गया। पुलिस के साथ पहुंचे लोगों ने आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया तो चाकू दिखाकर हमले और डराने का प्रयास किया। हालांकि पुलिस ने कंबल ओढ़ाकर आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस की पूछताछ में विवेक अधिकतर समय तक मौन ही रहा है। ऑटो नरिया से भिखारीपुर की ओर जा रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed