फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Driven desire for quick riches four students turn robbers robbery case cracked after scouring 70 CCTV

UP: जल्द अमीर बनने की चाहत में चार छात्र बने लुटेरे, लूट का खुलासा; 25 किमी के दायरे में खंगाले 70 सीसी कैमरे

Wed, 27 May 2026 12:32 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, चंदाैली।
अमर उजाला नेटवर्क, चंदाैली। Published by: Aman Vishwakarma Updated Wed, 27 May 2026 12:32 PM IST
सार

Chandauli News: पड़ाव-भोजपुर मार्ग पर मुनीब से हुई 1.34 लाख रुपये की लूट का पुलिस ने खुलासा कर दिया। जल्द अमीर बनने की चाहत में चार छात्रों ने इंसाइडर सूचना के आधार पर वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने 70 सीसीटीवी फुटेज खंगालकर आरोपियों को गिरफ्तार किया। सभी छात्र पढ़ाई छोड़ अपराध की राह पर चल पड़े थे।

विज्ञापन
Driven desire for quick riches four students turn robbers robbery case cracked after scouring 70 CCTV
आरोपियों के साथ पुलिस। - फोटो : संवाद

विस्तार

UP News: पड़ाव-भोजपुर मार्ग पर 21 मई को मुनीम से 1.34 लाख रुपये लूट के मामले में मुगलसराय थाने की पुलिस ने बुधवार को चौरहट स्थित ओपी गार्डेन के पास से वाराणसी के आर्यन श्रीवास्तव, शिवांग पांडेय, देव सरकार और बिहार के मोहम्मद तारिक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, तीन आरोपी वाराणसी और एक बिहार का रहने वाले हैं। 

विज्ञापन




इनमें से तीन बीएचयू और काशी विद्यापीठ से बीए, बीएससी प्रथम वर्ष की पढ़ाई कर रहे हैं। आईफोन के साथ सोने की चेन खरीदने और जल्द अमीर बनने की चाहत में लूट की थी। आरोपियों के पास से 60 हजार रुपये नकद, दो बाइक, चार मोबाइल फोन और लूटा गया बैग बरामद किया गया है।

विज्ञापन

आरोपियों को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रभाष त्रिपाठी की अदालत में पेश किया गया जहां से न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस ने 25 किलोमीटर के दायरे में लगे 70 सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले थे। दो और आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।

गिरफ्तार आर्यन श्रीवास्तव वाराणसी के लंका थाना क्षेत्र के सीर गोवर्धन का रहने वाला है। शिवांग पांडेय भेलूपुर थाना क्षेत्र के महमूरगंज में रहता है। देव सरकार लंका थाना क्षेत्र के ढेलाबीर टिकरी का रहने वाला है। सामनेघाट में रहने वाला मोहम्मद तारिक भी गिरफ्तार हुआ है।

अपर पुलिस अधीक्षक अनंत चंद्रशेखर ने बताया कि 21 मई को एक ऑयल कंपनी के मुनीम वाराणसी और मच्छोदरी निवासी महताब अहमद तगादा करके मोपेड से लौट रहे थे। चौरहट के पास दो बाइक से आए पांच बदमाशों ने उन्हें पीछे से टक्कर मारकर गिरा दिया और रुपये से भरा बैग लेकर भाग गए। बैग में करीब 1.34 लाख रुपये थे। 

पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि आकाश यादव दोस्त है। वह भी रुपये कलेक्शन का काम करता है। आकाश ने ही जानकारी दी थी कि एक कंपनी का मुनीम हर बृहस्पतिवार को पड़ाव क्षेत्र से तगादा करके लौटता है। उसके पास लाखों रुपये होते हैं। इसके बाद आरोपियों ने साजिश रची और लूट की वारदात को अंजाम दिया। आरोपियों ने ही पुलिस को बताया कि आईफोन, सोने की चेन खरीदने और जल्द अमीर बनने की चाहत में लूट की वारदात को अंजाम दिया है।

आकाश और हरीश की गिरफ्तारी के लिए दबिश जारी : अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मामले में वाराणसी के भेलूपुर थाना क्षेत्र के सराय नंदन खोजवां निवासी आकाश यादव की भी तलाश की जा रही है। पुलिस की टीमें दबिश दे रही हैं। जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा। आकाश की निशानदेही पर ही लूट की वारदात को अंजाम दिया गया था। लूट में आकाश के दोस्त हरीश पांडेय की भूमिका भी सामने आई है। वह रोहनिया थाना क्षेत्र के हरिहरपुर का रहने वाला है।

लूट के रुपये छह लोगों में बांटे, एक और वारदात को अंजाम देने की थी तैयारी
अपर पुलिस अधीक्षक के मुताबिक, आरोपियों ने पुलिस को बताया कि बैग में 1.34 लाख रुपये थे जो छह लोगों में बांटे गए थे। कुछ रुपये खर्च कर दिए गए। वारदात के बाद आरोपियों ने बैग रास्ते में फेंक दिया था जिसे बरामद कर लिया गया है। गिरफ्तार आरोपी एक और लूट की वारदात को अंजाम देने की तैयारी में थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें दबोच लिया।

विज्ञापन

देव सरकार पर भेलूपुर थाने में मारपीट-धमकी का मामला पहले से दर्ज
अपर पुलिस अधीक्षक के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी देव सरकार उर्फ दयाल के खिलाफ वाराणसी के भेलूपुर थाने में पहले से मारपीट और धमकी देने की प्राथमिकी दर्ज है। अब उसके खिलाफ चंदौली में लूट की प्राथमिकी दर्ज हुई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पीड़ित मुनीम महताब अहमद को भी थाने बुलाया गया। मुनीन ने भी आरोपियों और वारदात में इस्तेमाल वाहनों की पहचान की है। 

अपर पुलिस अधीक्षक के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी आर्यन श्रीवास्तव काशी विद्यापीठ वाराणसी से बीएससी प्रथम वर्ष की पढ़ाई कर रहा है। शिवांग पांडेय बीएचयू में बीए प्रथम वर्ष का छात्र है। मोहम्मद तारिक अंसारी काशी विद्यापीठ से बीए प्रथम वर्ष की पढ़ाई कर रहा है। वहीं, देव सरकार बंगाली टोला विद्यालय वाराणसी में पढ़ता था। गंगा किनारे घाट पर दुकान भी लगाता है।

लूट की रकम छह लोगों में बांटी
पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि बैग में करीब 1.34 लाख रुपये थे, जिसे छह लोगों ने आपस में बांट लिया था। कुछ रुपये खर्च भी कर दिए गए। वारदात के बाद आरोपियों ने बैग रास्ते में फेंक दिया था, जिसे उनकी निशानदेही पर बरामद कर लिया गया। एएसपी ने बताया कि  गिरफ्तार आरोपी एक और लूट की वारदात को अंजाम देने की तैयारी में थे, लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने उन्हें दबोच लिया।

एक आरोपी का पहले से है आपराधिक इतिहास
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 60 हजार रुपये नकद, घटना में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिल, चार मोबाइल फोन और पीड़ित का बैग बरामद किया है। पीड़ित महताब अहमद ने मौके पर पहुंचकर आरोपियों तथा घटना में प्रयुक्त वाहनों की पहचान भी की।गिरफ्तार आरोपी देव सरकार उर्फ दयाल के खिलाफ वाराणसी के भेलूपुर थाने में पहले से मारपीट और धमकी देने का मुकदमा दर्ज है। अब उसके खिलाफ चंदौली में लूटकांड का मुकदमा भी दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed