फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   DRI varanasi team caught five quintals ganja packets were hidden under sponge iron in truck

वाराणसी: डीआरआई टीम ने पकड़ा पांच क्विंटल गांजा, ट्रक में स्पंज आयरन के ढेर के नीचे छिपाए थे पैकेट

Fri, 08 Apr 2022 06:50 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 08 Apr 2022 06:50 PM IST
सार

डीआरआई की वाराणसी इकाई ने  डाफी टोल प्लाजा से ट्रक को पकड़ा। तलाशी ली गई तो स्पंज आयरन से लदे ट्रक में गांजे की बड़ी खेप मिली। 

विज्ञापन
DRI varanasi team caught five quintals ganja packets were hidden under sponge iron in  truck
ट्रक से बरामद गांजा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्व आसूचना निदेशालय (डीआरआई) की वाराणसी इकाई को बड़ी सफलता हाथ लगी है। डीआरआई की टीम ने बृहस्पतिवार रात डाफी टोल प्लाजा पर चेकिंग के दौरान पांच क्विंटल गांजा के साथ तीन तस्करों को दबोचा। इतनी भारी मात्रा में गांजा की खेप उड़ीसा के संबलपुर से हरियाणा के पानीपत भेजी जा रही थी। ट्रक पर प्लास्टिक की बोरियों में भरकर गांजा स्पंज आयरन के ढेर में नीचे छिपा कर रखा गया था।

विज्ञापन


पकड़े गए पंजाब और बिहार के तस्करों से डीआरआई की टीमें पूछताछ कर रही है। डीआरआई के सीनियर इंटेलिजेंस अफसर आनंद राय के अनुसार सूचना मिली कि कोलकाता-नई दिल्ली को जोड़ने वाले नेशनल हाइवे पर ट्रक में छिपाकर गांजा की खेप हरियाणा ले जाई जा रही है।
विज्ञापन


इस पर इंटेलिजेंस अफसर लेखराज, मुकुंद सिंह और अनंत विक्रम सिंह के साथ डाफी टोल प्लाजा के पास घेराबंदी की। ट्रक के पहुंचने पर उसे रोककर तलाशी ली गई तो स्पंज आयरन के ढेर में प्लास्टिक की बोरियों में गांजा की खेप निकली। लगभग पांच क्विंटल गांजा बरामद हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रक में सवार पंजाब निवासी दो युवक और बिहार के रहने वाले एक युवक ने पूछताछ में बताया कि वह सिर्फ कूरियर ब्वाय के रूप में काम करते हैं। तीनों ने बताया कि उन्हें यह गांजा की खेप उड़ीसा के संबलपुर से हरियाणा के पानीपत तक पहुंचाना था। इसके एवज में तीनों को डेढ़ लाख रुपये मिलते। रास्ते में डीजल खर्च और भोजन-पानी का खर्च अलग से दिया गया था। डीआरआई वाराणसी की टीम यह पता लगा रही है कि गांजा भिजवाने और लेने वाले कौन लोग हैं। बरामद गांजा की कीमत करोड़ों में आंकी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed