फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   DPR for 18 old ward sent by Water Corporation for past three months in Varanasi

Varanasi News: जल निगम की ओर से तीन महीने से भेजी जा रही 18 पुराने वार्ड की डीपीआर, नहीं मिली मंजूरी

Tue, 06 Jan 2026 01:35 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Tue, 06 Jan 2026 01:35 PM IST
सार

Varanasi News: जल निगम की ओर से तीन महीने से 18 पुराने वार्ड की डीपीआर भेजी जा रही है। इस पर मंजूरी न मिलने से काम नहीं शुरू हो पा रहा है। ऐसे में लोगों की दिक्कतें और बढ़ती जा रही हैं।  

विज्ञापन
DPR for 18 old ward sent by Water Corporation for past three months in Varanasi
Varanasi City - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी में जल निगम की ओर से तीन महीने से सीवर और पेयजल की डीपीआर भेजी जा रही है, लेकिन अब तक कहीं भी काम शुरू नहीं हुआ है। इसके चलते लोगों की दिक्कतें और बढ़ती जा रही हैं। ज्यादातर काम नगर निगम और जलकल से जुड़े हैं। जिसे लेकर आए दिन लोग शिकायतें कर रहे हैं।

विज्ञापन


जल निगम की ओर से 18 पुराने वार्ड में सीवर और पेयजल की पाइप लाइन बदलने की डीपीआर बनाई गई है। 823 करोड़ की लागत से पुरानी लाइनों को बदलकर नया किया जाएगा। इसके लिए ट्रेंचलेस तकनीक अपनाई जाएगी। इनमें खासकर गंगा किनारे के इलाके हैं। यह काम आगामी 40 साल की आबादी को ध्यान में रखकर किया जाएगा। 
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; New Year Party: एक रात की पार्टी, अब एक साल भरेंगे ईएमआई; जश्न के लिए युवाओं ने लिया छह करोड़ का लोन
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी प्रकार रामनगर में 94.44 करोड़ की लागत से 93 किमी पानी की पाइप लाइन बिछाई जाएगी। इसके अलावा 36.45 करोड़ से सूजाबाद डोमरी वार्ड में विकास होगा। इसी तरह जल निगम की ओर से वॉटर टैंक और एसटीपी से जुड़ी डीपीआर भेजी गई है लेकिन अब तक उनका भी काम शुरू नहीं हुआ है। 

जलकल के अधिकारी ने बताया कि डीपीआर बनाकर शासन को भेजी गई है। इसी महीने वहां से स्वीकृति मिलेगी। इस संबंध में दोबारा पत्र शासन को भेजा जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed