फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   New Year 2026 celebration young people spent six crore rupees taken as loan in varanasi

New Year Party: एक रात की पार्टी, अब एक साल भरेंगे ईएमआई; जश्न के लिए युवाओं ने लिया छह करोड़ का लोन

Tue, 06 Jan 2026 01:20 PM IST
प्रगति चंद अभिषेक सेठ, संवाद न्यूज एजेंसी, वाराणसी।
अभिषेक सेठ, संवाद न्यूज एजेंसी, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Tue, 06 Jan 2026 01:20 PM IST
सार

Varanasi News: वाराणसी जिले में नए साल के जश्न से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया। जिले में 3253 युवाओं ने नए साल के जश्न के लिए छह करोड़ रुपये का लोन ले लिया। अब इन लोगों को ईएमआई भरने की चिंता सता रही है। 

विज्ञापन
New Year 2026 celebration young people spent six crore rupees taken as loan in varanasi
लोन लेकर युवाओं ने किया नए साल पर किया खर्च - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

वाराणसी जिले में 3253 युवाओं ने नए साल का सेलिब्रेशन लोन लेकर किया। राष्ट्रीयकृत और निजी बैंकों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, 25 दिसंबर से एक जनवरी 2026 तक क्रेडिट कार्ड, नो-कॉस्ट ईएमआई और बाय नाउ पे लेटर (बीएनपीएल) के माध्यम से तकरीबन छह करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं।

विज्ञापन


नए साल पर होटलों की नाइट पार्टियां, क्लब एंट्री पास, ऑनलाइन केक ऑर्डर और नाइट आउट पार्टी ने युवाओं की जेब पर भारी असर डाला। युवा वर्ग ने ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म और ऑफलाइन स्टोर्स पर बिना सोचे-समझे खर्च कर दिया। ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के माध्यम से किसी ने छह महीने तो किसी ने एक साल के लिए कर्ज ले लिया। नतीजा यह है कि नए साल का जश्न कई लोगों के लिए आने वाले महीनों की ईएमआई की शुरुआत बन गया है।
विज्ञापन


एसबीआई के मैनेजर वेद प्रकाश शर्मा बताते हैं कि भावनाओं में किया गया खर्च नए साल की शुरुआत कर्ज के साथ कराता है। समय पर भुगतान न होने पर ब्याज और अतिरिक्त चार्ज जुड़ जाते हैं, जिससे फाइनेंशियल तनाव और बढ़ सकता है। ऐसे में जरूरी है कि जश्न और जिम्मेदारी के बीच संतुलन बनाया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

ईएमआई के मैसेज से बढ़ता है तनाव 
मंडलीय अस्पताल की मनोरोग चिकित्सक डॉ. उपासना बताती हैं कि जश्न के बाद जैसे ही ईएमआई के मेसेज और मासिक किस्तों का हिसाब सामने आता है, तनाव बढ़ने लगता है। युवाओं को लगातार यह चिंता रहती है कि पैसे कैसे मैनेज होंगे। कई बार रात में नींद भी नहीं आती और काम की एकाग्रता प्रभावित होती है। लंबे समय तक फाइनेंशियल स्ट्रेस रहने से चिड़चिड़ापन, मूड स्विंग और पछतावे की भावना भी उभर सकती है।  

इसे भी पढ़ें; हादसा: मुंबई मेल से गिरकर आरपीएफ दरोगा की मौत, छह महीने पहले हुई थी तैनाती; परिवार में मची चीत्कार
  
केस–1
लल्लापुरा के रहने वाले 20 वर्षीय युवक ने पढ़ाई पूरी करने के बाद मार्केटिंग की नौकरी शुरू की। नए साल के सेलिब्रेशन के लिए उसने एक एप से 20 हजार रुपये का लोन लिया। नाइट पार्टी में 18 हजार रुपये खर्च कर दिए। अब युवक को अगले माह से शुरू होने वाली ईएमआई की चिंता सताने लगी है।

केस–2
रामनगर में एमबीए की पढ़ाई कर रहे 21 वर्षीय युवक ने ऑनलाइन एप से 15 हजार रुपये का लोन लिया। सेलिब्रेशन में 15 हजार रुपये के साथ पांच हजार रुपये अपनी जेब से खर्च कर दिए। अब उसे अगले छह महीने तक हर महीने तीन हजार रुपये ईएमआई जमा करनी होगी।

कहां-कितना हुआ खर्च  

  • होटल बुकिंग - 2.83 करोड़
  • डिनर / लंच - 1.37 करोड़
  • ऑनलाइन फूड - 1.17 करोड़
  • ड्रिंक - 58 लाख
  • कुल खर्च - 5.95 करोड़


क्या बोले बिजनेस एडवाइजर
कर्ज लेकर सेलिब्रेशन में खर्च करना भविष्य के लिए नुकसानदायक है। किसी भी काम को करने से पहले फाइनेंशियल प्लानिंग सबसे जरूरी है। बिना तैयारी के लोन लेने से बजट बिगड़ जाता है। ये सुविधाएं तुरंत राहत देती हैं, लेकिन बाद में किस्तों का बोझ बढ़ा देती हैं। -मनीष सिंह, बिजनेस एडवाइजर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed