फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   direct fight for the post of president and vice president in student union election

यूपी चुनाव: छात्रसंघ चुनाव में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर सीधी लड़ाई, महामंत्री पद पर होगा निर्विरोध निर्वाचन

Sat, 30 Apr 2022 01:24 AM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Sat, 30 Apr 2022 01:24 AM IST
सार

यूपी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव के लिए मतदान छह मई को होगा। शुक्रवार को नाम वापसी के दौरान अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर एक-एक प्रत्याशी ने अपना पर्चा वापस ले लिया

विज्ञापन
direct fight for the post of president and vice president in student union election
यूपी कॉलेज ( फाइल ) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी स्थित यूपी (उदय प्रताप) कॉलेज के छात्रसंघ चुनाव में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर सीधी लड़ाई होगी, वहीं महामंत्री व संकाय प्रतिनिधियों के पद पर निर्विरोध निर्वाचन होगा। शुक्रवार को नाम वापसी के दौरान अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर एक-एक प्रत्याशी ने अपना पर्चा वापस ले लिया, जबकि महामंत्री पद पर तीन प्रत्याशियों में से दो के पर्च अवैध घोषित कर दिए गए।

विज्ञापन


शुक्रवार को अध्यक्ष पद पर सूर्य प्रताप सिंह एवं उपाध्यक्ष पद पर विवेक सिंह ने नामांकन वापस ले लिया। महामंत्री पद पर अभिषेक सिंह की आयु अधिक होने और प्रशांत सिंह पर एफआईआर व आरोप पत्र दाखिल होने के कारण नामांकन अवैध घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन


प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी होने के बाद पुलिस प्रशासन ने महाविद्यालय प्रशासन, चुनाव समिति और छात्रसंघ प्रत्याशियों के साथ बैठक की। पुलिस अधिकारियों ने प्रत्याशियों को चुनाव आचार संहिता का पालन करने को कहा। चुनाव अधिकारी डॉ. बनारसी मिश्र ने प्रत्याशियों से आचार संहिता का पालन करते हुए चुनाव को शांतिपूर्ण संपन्न कराने की अपील की। प्राचार्य एवं छात्रसंघ संरक्षक डॉ. धर्मेंद्र कुमार सिंह ने प्रत्याशियों से कहा कि राजर्षि के संकल्प के अनुसार ही छात्रसंघ चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

नामांकन वापसी के बाद मैदान में प्रत्याशी

  • अध्यक्ष: सुधीर सिंह, उत्तम कुमार सिंह
  • उपाध्यक्ष: अभय सिंह, प्रतीक उपाध्याय
  • महामंत्री: शिवम सिंह
  • पुस्तकालय मंत्री: अभिषेक सिंह, दिवाकर पांडेय, हरिओम

संकाय प्रतिनिधि

  • विज्ञान - दिव्यांशु सिंह
  • कला - सूरज कुमार सिंह
  • वाणिज्य- अर्पित कुमार सिंह
  • कृषि- हरिकेश मिश्रा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed