फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Dev Deepawali Ghats cleaned three times lamps lit at night learn highlights of virtual meeting

देव दीपावली: घाटों पर तीन बार होगी सफाई...रात में ही उठ जाएंगे दीए, जानें वर्चुअल मीटिंग की खास बातें

Tue, 04 Nov 2025 06:03 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Tue, 04 Nov 2025 06:03 AM IST
सार

Dev Diwali 2025: काशी में देव दीपावली को लेकर नगर आयुक्त ने अधिकारियों के साथ मीटिंग की। उन्होंने साफ-सफाई से लेकर विभिन्न व्यवस्थाओं का हाल जाना। कहा कि सुविधाओं में कमी नहीं होनी चाहिए।

विज्ञापन
Dev Deepawali Ghats cleaned three times lamps lit at night learn highlights of virtual meeting
वर्चुअल मीटिंग में अफसरों से बातचीत करते नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Varanasi News: देवदीपावली की तैयारियों को ध्यान में रखकर में रखकर सोमवार को वर्चुअल बैठक में नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने निर्देश दिए। कार्तिक पूर्णिमा एवं देव दीपावली के अवसर पर घाटों पर तीन बार सफाई कराएं। रात्रि में ही सभी दीयों की सफाई कराएं।

विज्ञापन


गंगा नदी में जलस्तर बढ़ने के कारण जिन घाटों का सम्पर्क टूट गया है, उन घाटों पर बालू की बोरियां रखकर पाथवे बनाएं। मुख्य स्नान घाटों पर पर्याप्त मात्रा में चेजिंग रूम लगाएं। घाट के उस पार जनरेटर लगाकर सजावट करें। घाटों पर छूट्टा पशुओं का विचरण न होने पाए। इसके लिए कैटिल कैचर लगाएं। इसके लिए मंगलवार को अभियान चलाए। नमोघाट पर गमलों से सजावट कराएं। 
विज्ञापन


नमो घाट, राजघाट, दशाश्वमेध घाट, अस्सी घाट सहित महत्वपूर्ण घाटों पर अर्पण कलश रखें। चेतसिंह घाट और जिन घाटों पर सम्पर्क टूटा है, उन घाटों पर मजबूत बैरेकेटिंग कराएं। रामनगर बलुआ घाट पर सजावट कराएं। देव दीपावली के समय गंगा नदी में मृत जानवरों को बहने से रोकने के लिये नदी में बड़ा जाल लगाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

मजदूर लगातर सिल्ट को कर रहे समतल
अस्सी घाट पर मजदूर लगाकर सिल्ट को समतलीकरण किया गया। तुलसीघाट पर सफाई चल रही है। कई खंभों पर कैमरे लगाए जा रहे हैं। बैरिकेडिंग के अलावा यहां तेल और बाती भी पहुंच गई। पेटिंग चल रही है। जलस्तर बढ़ने के कारण जानकी घाट पर बैरिकेडिंग की गई। पंपवा घाट पर गंदगी है जबकि प्रभु घाट पर सिल्ट है। झालरों से भवनों को सजाया जा रहा है। बोर्ड लगाया गया है आगे गहरे पानी में न जाएं।

केंद्रीय जल आयोग के अनुसार 24 घंटे में गंगा के जलस्तर में 13 सेमी की बढ़ोतरी दर्ज की गई। रात 9 बजे गंगा का जलस्तर 62.41 मीटर दर्ज किया गया था। गंगा के जलस्तर में बढ़ोतरी जारी है। दो नवंबर को जलस्तर 62.28 मीटर रहा। गंगा घाटों पर अब पर्यटकों और सैलानियों के लिए मुश्किलें बढ़ गई है। 

बनेगी अनोखी दीपमाला

घाटों का आपस में एक बार फिर संपर्क टूट गया है। भदैनी घाट से लोग अब जानकी घाट तक नही जा पा रहे है। वहीं, निषाद राज घाट पर गंगा का जलस्तर बढ़ने के कारण बहुत ही कम जगह बची है। जिससे देव दीपावली पर भीड़ बढ़ने के कारण हादसे होने की आशंका बढ़ गई है। शिवाला घाट से हनुमान घाट के बीच भी दिक्कतें बढ़ गई है। पम्पवा घाट से भदैनी घाट के बीच बैरिकेटिंग लगाई गई है। 

घाटों पर दीपमाला बनना के लिए गंगा घाटों पर दीप तेल और बतिया जिला प्रशासन की तरफ से सोमवार की दोपहर घाटों पर पहुचना शुरू हो गया है। वही नाविक अपनी नावों और बजड़ों की सजावट के लिए रंग रोगन का काम अंतिम चरण में है। घाटों पर नगर निगम की तरफ से रंग रोगन का काम कराया जा रहा है। घाटों पर झालरें लग गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed