फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Dengue confirmed in three including a ten-year-old child

दस साल के बच्चे समेत तीन में डेंगू की पुष्टि

Sat, 02 Oct 2021 01:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 02 Oct 2021 01:18 AM IST
विज्ञापन
Dengue confirmed in three including a ten-year-old child
जिले में डेंगू का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। बड़ों के साथ बच्चे भी इसकी चपेट में आ रहे हैं। चिकित्सकों ने ज्यादा सतर्कता बरतने की सलाह दी है। शुक्रवार को सरायनंदन निवासी 10 साल के बच्चे समेत तीन लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई है। इसके बाद जिले में डेंगू के कुल सक्रिय मरीजों की संख्या 138 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से चलाए जा रहे अभियान में घरों में लार्वा मिलने पर नोटिस जारी किया गया है। सरकारी और निजी अस्पताल में 101 मरीजों का इलाज चल रहा है। हालत यह है कि ब्लड बैंक में प्लेटलेट्स के लिए लोगों को लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। जिला मलेरिया अधिकारी एससी पांडेय ने बताया कि शुक्रवार को 2188 घरों में सर्वे किया गया है। एक घर में लार्वा मिलने पर नोटिस दिया गया। जिले मेें डेंगू के 1480 संदिग्ध मरीज पाए जा चुके हैं।
विज्ञापन

नहीं मिला कोई कोरोना मरीज, एक स्वस्थ
वाराणसी। जिले में कोरोना का संक्रमण कम हो गया है। पिछले एक सप्ताह से कोई भी नया मरीज नहीं मिला है। इस बीच शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग को 2429 सैंपलों की रिपोर्ट मिली। पहले से होम आइसोलेशन में भर्ती दो मरीजों में से एक को स्वस्थ घोषित किया गया। अब कुल 82396 मरीजों में 81622 के डिस्चार्ज होने और 773 की मौत के बाद केवल एक एक्टिव मरीज रह गया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed