फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   demonetization nsui workers protest against pm modi center government in varanasi

नोटबंदी के खिलाफ निकाली गई केंद्र सरकार की शवयात्रा, पुलिस और एनएसयूआई में हुई झड़प

Fri, 08 Nov 2019 06:01 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Fri, 08 Nov 2019 06:01 PM IST
विज्ञापन
demonetization nsui workers protest against pm modi center government in varanasi
विरोध-प्रदर्शन करते एनएसयूआई कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला

नोटबंदी को आज तीन साल हो गए। आठ नवंबर को आठ नवंबर 2016 को रात आठ बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसकी घोषणा की थी। सरकार ने रातोंरात 500 और 1000 रुपये के नोटों को अवैध करार दिया था।

विज्ञापन


इसका विरोधी पार्टियों ने कड़ा विरोध किया था। मोदी सरकार ने कहा था कि इस फैसले से भारतीय अर्थव्यवस्था में नकदी पर निर्भरता कम होगी और जाली नोटों पर अंकुश लगेगा। लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


नोटबंदी के तीन साल होने के बाद पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) कार्यकर्ताओं ने संपूर्णानंद विश्वविद्यालय से केंद्र सरकार की शव यात्रा निकाली। साथ ही केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान पुलिस प्रशासन जमकर नोंकझोक हुई। इसके बाद  एनएसयूआई के कार्यकर्ता मौके पर धरने पर बैठ गए।

महानगर अध्यक्ष एनएसयूआई रंजीत तिवारी ने कहा कि यह गूंगी-बहरी सरकार ने नोटबंदी कर आजादी की सबसे बड़ी लूट की है। इसके जिम्मेदार नरेंद्र मोदी हैं। आज देश आर्थिक आपातकाल से जूझ रहा है। इस सरकार ने सिर्फ कुछ चुनिंदा उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाने के लिए हर वर्ग को बर्बाद कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed