फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Demand for investigation into machine procurement using CSR funds and for GST audit at BHU in varanasi

Varanasi News: आईएमएस बीएचयू में सीएसआर के तहत मशीन खरीदने पर उठे सवाल, जांच की मांग

Sat, 04 Jul 2026 12:44 PM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Sat, 04 Jul 2026 12:44 PM IST
सार

आईएमएस बीएचयू में सीएसआर के तहत मशीन खरीदने पर सवाल उठाया गया है। अधिवक्ता ने कमिशनर, डीएम, सीडीओ, कुलपति से शिकायत कर जांच की मांग की है। 
 

विज्ञापन
Demand for investigation into machine procurement using CSR funds and for GST audit at BHU in varanasi
IMS BHU - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आईएमएस बीएचयू में सीएसआर के तहत मशीनों की खरीददारी पर सवाल उठने लगे हैं। सत्येंद्र कुमार नाम के अधिवक्ता ने ईमेल से कमिश्नर, जिलाधिकारी, सीडीओ को ईमेल के माध्यम से इसकी शिकायत कर जांच की मांग की है। शिकायत की कॉपी बीएचयू के कुलपति को भी भेजी गई है। इसमें मशीनों की खरीदारी में नियमों का पालन न करने का जिक्र किया गया है।
विज्ञापन


आईएमएस में मशीनों की खरीदारी को लेकर पिछले साल 19 दिसंबर 2025 को सीडीओ प्रखर कुमार सिंह ने ओएनजीसी के अध्यक्ष को एक पत्र भेजकर बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का हवाला देते हुए सीएसआर के तहत आईएमएस बीएचयू, ट्रॉमा सेंटर, सीएमओ वाराणसी के साथ बैठक कर यहां मरीजों की जरूरत के हिसाब से कुछ उपकरणों की खरीदारी की बात कही थी। 
विज्ञापन


इसी के तहत ओएनजीसी ने सीएसआर के तहत धनराशि भी दी। अब जो मशीन सीएसआर के मद से खरीदी गई है, उस पर सवाल खड़ा करते हुए इसकी शिकायत भी सीडीओ के साथ ही डीएम, कमिश्नर को की गई है। शिकायत में आईएमएस बीएचयू में सीएसआर सेल के गठन में एक अधिकारी के चेयरमैन बनाने पर भी सवाल खड़ा करते हुए कहा गया कि मशीनों की खरीददारी संबंधी कागजात पर भी उसी अधिकारी के हस्ताक्षर है, जिसने सेल का गठन किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिवक्ता ने अपनी शिकायत में एयरबार्न बायोलोड कंट्रोल सिस्टम की खरीदारी में एम्स नई दिल्ली, श्रीनगर मेडिकल कालेज में खरीदे गए रेट से आईएमएस में सर्वाधिक दाम पर खरीदने का जिक्र किया है। कहा कि जेम के नियमों का भी पालन नहीं किया गया है। साथ ही बिल में भी गड़बड़ी की आशंका जताई है। इस पूरे प्रकरण में जिला प्रशासन और कुलपति से जांच की मांग की गई है।
 
बीएचयू में सीएसआर प्रकोष्ठ गठित, प्रो.निर्मल डे बने प्रोफेसर इंचार्ज
आईएमएस में सीएसआर फंड से मशीन खरीद की शिकायत के बीच शुक्रवार को विश्वविद्यालय प्रशासन ने सीएसआर प्रकोष्ठ का गठन कर दिया है। इसमें कृषि विज्ञान संस्थान के मृदा विज्ञान एवं कृषि रसायन विभाग के प्रो. निर्मल डे को पहला प्रोफेसर इंचार्ज बनाया गया है। यह प्रकोष्ठ दो साल के लिए बनाया गया है। कुलपति प्रो.अजित कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि यह प्रकोष्ठ उद्योग एवं कॉरर्पोरेट संस्थानों के साथ समन्वय स्थापित करने के साथ-साथ अनुसंधान, शिक्षा, स्वास्थ्य, ग्रामीण विकास, कौशल विकास, सतत विकास तथा नवाचार जैसे उच्च प्रभाव वाले क्षेत्रों में सहयोग को प्रोत्साहित करेगा। साथ ही कॉरर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व से संबंधित गतिविधियों में बेहतर समन्वय, पारदर्शिता तथा कार्यकुशलता सुनिश्चित करने की दिशा में कार्य करेगा। सीएसआर प्रकोष्ठ के संचालन में कुलपति की अध्यक्षता में गठित एक परामर्शदात्री समिति सहयोग प्रदान करेगी। समिति में कुलसचिव, वित्त अधिकारी, उद्योग जगत के विशेषज्ञ सदस्य के रूप में शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed