{"_id":"6a4823fcfcae2018d703087f","slug":"demand-for-6-legislative-council-seats-for-22-million-gst-registered-traders-varanasi-news-c-20-vns1056-1453285-2026-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: 22 लाख जीएसटी व्यापारियों के लिए विधान परिषद में 6 सीटों की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: 22 लाख जीएसटी व्यापारियों के लिए विधान परिषद में 6 सीटों की मांग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की एक बैठक शुक्रवार को सिगरा स्थित एक होटल में हुई। इसमें प्रदेश के 22 लाख पंजीकृत जीएसटी व्यापारियों के लिए विधान परिषद में छह सीटें आरक्षित करने की मांग की गई। राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल ने उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था की सराहना भी की।
संदीप बंसल की अध्यक्षता में हुई बैठक में काशी, प्रयागराज और मिर्जापुर मंडल के प्रमुख पदाधिकारियों ने भाग लिया। बंसल ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में राज्य का व्यापारिक माहौल सुरक्षित हुआ है। उन्होंने प्रदेश के 22 लाख पंजीकृत जीएसटी व्यापारियों के लिए विधान परिषद में छह सीटें आरक्षित करने की मांग की। बंसल ने व्यापारियों से भ्रष्टाचार के खिलाफ खड़े होने और पारदर्शी व्यवस्था का समर्थन करने का आह्वान किया। बैठक में आगामी तीन सितंबर को लखनऊ में होने वाले व्यापारी महाकुंभ की तैयारियों पर चर्चा हुई। इसमें व्यापारियों की भागीदारी सुनिश्चित करने का निर्णय लिया गया। स्वदेशी जागरण मंच ने स्वदेशी व्यापारी मंच के गठन की घोषणा की। इसका उद्देश्य देश भर के उद्यमी संगठनों को एक मंच पर लाना है। बालकृष्ण भरतिया (नागपुर) को इसका राष्ट्रीय संयोजक बनाया गया है। इस दौरान राकेश जैन, रवि जायसवाल, विनय उमर, धीरेंद्र जायसवाल, राकेश शर्मा आदि मौजूद रहे।