{"_id":"5a95ac4b4f1c1bea028b4f5f","slug":"dead-body-lying-on-railway-track-due-to-border-dispute","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"शर्मनाकः सीमा विवाद को लेकर दो घंटे तक ट्रैक पर पड़ा रहा शव, आपस में उलझी रही पुलिस और जीआरपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शर्मनाकः सीमा विवाद को लेकर दो घंटे तक ट्रैक पर पड़ा रहा शव, आपस में उलझी रही पुलिस और जीआरपी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर
Updated Wed, 28 Feb 2018 10:54 AM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के गाजीपुर में एक शर्मनाक घटना घटी। यहां के एक रेलवे ट्रैक पर एक अज्ञात का शव पड़ा हुआ था। सूचना पर जीआरपी और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई।
सीमा विवाद के चक्कर में शव को कब्जे में लेने को लेकर जीआरपी और स्थानीय पुलिस में देर तक किचकिच होती रही। अंत में जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त शुरू कर दी।
जिले के थाना क्षेत्र के स्थानीय रेलवे स्टेशन के होम सिग्नल के पास रेलवे ट्रैक पर मंगलवार को 683/13 से पोल संख्या 15 के बीच एक 55 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का क्षत-विक्षत पड़ा था।

शव की शुरू की शिनाख्त
demo pic
होम सिग्नल के पास अप रेलवे ट्रैक पर सुबह 9.30 बजे ट्रैक की जांच कर रहे पेट्रोलिंग मैन की नजर शव पर पड़ी। पेट्रोलिंग मैन ने इसकी जानकारी स्टेशन अधीक्षक साधु यादव को दी। स्टेशन अधीक्षक ने मेमो के जरिए शव मिलने की जानकारी जीआरपी और स्थानीय पुलिस को दी।
शव मिलने की जानकारी होते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। शव को कब्जे में लेने को लेकर जीआरपी और स्थानीय पुलिस में 2 घंटे तक माथापच्ची होती रही है। अंत में जीआरपी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसकी शिनाख्त शुरू कर दी।
इस संबंध में दिलदारनगर जीआरपी के इंचार्ज जयदीप सिंह ने बताया कि सीमा विवाद को लेकर दिक्कत आ रही थी लेकिन शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त का प्रयास शुरू कर दिया गया है।