फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Dashashwamedh Plaza Three-storey complex construction work slow in varanasi

दशाश्वमेध प्लाजा: तीन मंजिला कांप्लेक्स में होंगी सभी तरह की दुकानें, बनारसी व्यंजन से मिलेगी पूजा सामग्री, लेकिन काम की रफ्तार सुस्त

Wed, 04 Aug 2021 12:28 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 04 Aug 2021 12:28 AM IST
सार

दशाश्वमेध प्लाजा की रफ्तार सुस्त है। पांच महीने में निर्माण कार्य को पूरा करना है, लेकिन 75 फीसदी काम अभी बाकी है। तीन मंजिला कांप्लेक्स को व्यावसायिक केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा।

विज्ञापन
Dashashwamedh Plaza Three-storey complex construction work slow in varanasi
दशाश्वमेध घाट - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

वाराणसी विकास प्राधिकरण की महत्वाकांक्षी दशाश्वमेध प्लाजा के निर्माण की रफ्तार सुस्त हो गई है। दिसंबर 2021 तक पूरी होने वाली इस परियोजना का अब तक 25 फीसदी ही काम पूरा किया गया गया है। पांच महीने में 75 फीसदी काम पूरा करने की चुनौती है। तीन मंजिला कांप्लेक्स में 200 लोगों को दुकान और सैकड़ों लोगों को रोजगार मिलने की उम्मीद है।

विज्ञापन


विकास प्राधिकरण की ओर से तैयार हो रही इस परियोजना में बनारस की झलक दिखेगी। पर्यटकों को बनारस के मशहूर खानपान के लिए शहर में भटकना नहीं पड़ेगा। पूड़ी कचौड़ी, जलेबी, ठंडाई, लस्सी, मलइयो और बनारसी पान सब एक ही जगह मिलेगी।
विज्ञापन


इसके अलावा आपको बनारसी साड़ी या बनारस का हैंडीक्त्रसफ्ट जैसे लकड़ी का खिलौना, ग़ुलाबी मीनाकारी, जरदोजी जैसा कोई भी सामान खरीदना होगा तो सभी चीजें यहां मिलेगी। पूजन सामग्रियों की भी यहां दुकानें मौजूद रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

वीडीए उपाध्यक्ष ईशा दुहन ने बताया कि लोअर ग्राउंड फ्लोर पर 68, अपर ग्राउंड फ्लोर पर 42 दुकानें फूड कोर्ट के लिए आरक्षित होंगी। बेसमेंट का पुनर्विकास करते हुए 72 दुकानों का प्रावधान के साथ अन्य प्रयोजन के लिए स्थल आरक्षित किया गया है।

एक नजर में-

  • कांप्लेक्स का निर्माण 3082.04 वर्गमीटर में हो रहा है
  • लोअर ग्राउंड फ्लोर 991.14 वर्गमीटर
  • अपर ग्राउंड फ्लोर 922.96 वर्गमीटर
  • प्रथम तल पर 922.96 वर्गमीटर क्षेत्रफल
  • परियोजना की लागत 28.54 करोड़ रुपये 
  • दिसंबर-2021 तक कांप्लेक्स पूरा किये जाने का लक्ष्य
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed