फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Dal Mandi traders demand to be settled in Beniabagh administration says take shop in Lohta Mohansarai varanasi

दालमंडी चौड़ीकरण: व्यापारियों की मांग- बेनियाबाग में बसा दो, प्रशासन ने कहा लोहता, मोहनसराय में ले लो दुकानें

Fri, 14 Nov 2025 09:04 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Fri, 14 Nov 2025 09:04 AM IST
सार

दालमंडी के कुछ व्यापारी नेताओं ने सर्किट हाउस में प्रशासन के अफसरों से मुलाकात की। इस दौरान दालमंडी व्यापारियों ने मांग की कि बेनियाबाग में बसा दो। वहीं प्रशासन ने कहा कि लोहता, मोहनसराय में दुकानें ले लो। 

विज्ञापन
Dal Mandi traders demand to be settled in Beniabagh administration says take shop in Lohta Mohansarai varanasi
दालमंडी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दालमंडी के कुछ व्यापारियों ने बृहस्पतिवार को सर्किट हाउस में प्रशासन व पीडब्ल्यूडी के अफसरों से मुलाकात की। व्यापारियों ने कहा कि उनकी दुकानें तोड़ने से पहले उन्हें दुकानें दी जाएं। जिन दुकानदारों की दुकानें टूट गईं है, वह अब कहां व्यापार करें, या आगे जिन लोगों की दुकानें तोड़ी जाएंगी, वहां कहां जाएंगे। व्यापारियों ने मांग की है कि बेनियाबाग में मार्केट तैयार कर उन्हें दुकानें दी जाएं।
विज्ञापन


व्यापारियों ने मीडिया से बातचीत में कहा कि डीएम ने कहा कि लोहता और मोहनसराय में मार्केट तैयार करा देंगे, वहां दुकानें ले लो। इस पर दुकानदार नहीं माने। व्यापारी मोहम्मद फैसल ने बताया कि काफी देर तक अधिकारियों के साथ बैठक हुई। हम लोगों ने अपनी समस्याएं रखीं, अफसरों ने कहा कि चौड़ीकरण का काम तो जरूर होगा और चिह्नित किए गए भवन भी तोड़े जाएंगे। इस पर व्यापारियों ने मांग रखी है कि उन्हें बेनियाबाग में दुकानें तैयार करके दे दी जाएं। इस पर अफसरों ने उनसे कहा है कि मोहनसराय और लोहता क्षेत्र में दुकानें ले लें।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; Azamgarh News: मामूली बात को लेकर हुआ विवाद, मारपीट का वीडियो वायरल, पीड़िता ने न्याय की लगाई गुहार
विज्ञापन
विज्ञापन


दुकानदार नजमी सुल्तान ने कहा कि हम लोगों ने डीएम से साफ-साफ कहा कि हमें शहर से बाहर नहीं जाना है। व्यापारी कायनात वारसी ने कहा कि शहरी सीमा से बाहर नहीं जाएंगे। दालमंडी के पास ही दुकानदारों को बसाया जाना चाहिए। व्यापारियों ने अफसरों से यह भी मांग की है कि पहले उन्हें कहीं बसाया जाए और उसके बाद उनकी दुकानें तोड़ी जाएं। बसाने से पहले यह ध्वस्तीकरण का काम बंद हो।

दालमंडी चौड़ीकरण : 35 दुकानों पर लगे लाल निशान

बुधवार को पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों की टीम फोर्स के साथ पहुंची और दुकानों की नापी की। 35 दुकानों पर लाल निशान लगाए गए। एक भवन से संबंधित दस्तावेज सत्यापन के लिए पीडब्ल्यूडी के कैंप कार्यालय में जमा हुए। साथ ही में सुबह से पीडब्लूडी और वीडीए के अधिकारी चौक से नई सड़क तक मुनादी करते रहे। एक तरफ ऐसे भवन स्वामी और दुकानदार जिनका मामला कोर्ट में लंबित है या जो कि कोर्ट से स्टे ऑर्डर ले कर बैठे है। अधिकारियों के पहुंचने पर उनको अपने कोर्ट का आदेश दिखाते हुए दिखे और कागजात के बारे में जानकारी देते दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed