{"_id":"6915c019390aa6d06508b984","slug":"video-viral-of-assault-victim-pleads-for-justice-in-azamgarh-2025-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: मामूली बात को लेकर हुआ विवाद, मारपीट का वीडियो वायरल, पीड़िता ने न्याय की लगाई गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: मामूली बात को लेकर हुआ विवाद, मारपीट का वीडियो वायरल, पीड़िता ने न्याय की लगाई गुहार
Thu, 13 Nov 2025 04:55 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
Published by: प्रगति चंद
Updated Thu, 13 Nov 2025 04:55 PM IST
सार
Azamgarh News: आजमगढ़ जिले के अतरौलिया में मारपीट का वीडियो वायरल हो रहा है। मामले को लेकर पीड़िता ने अधिकारियों को शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
दो पक्षों में विवाद
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आजमगढ़ जिले के अतरौलिया थाना क्षेत्र के कटोही गांव में हुई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस मामले में एक पक्ष की मीरा देवी ने पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार और क्षेत्राधिकारी बूढ़नपुर अजय प्रताप सिंह को शिकायती पत्र सौंपकर न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
मीरा देवी की ओर से दी गई तहरीर के अनुसार, 11 नवंबर की सुबह करीब 7 बजे कुछ महिलाओं ने मीरा देवी व उनकी पुत्री रूबी को लाठी-डंडों से मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़िता का आरोप है कि मारपीट की घटना चकबंदी के दौरान लगाए गए पत्थर को हटाने के विवाद में हुई।
विज्ञापन
बताया गया कि कुछ लोगों ने पत्थर उखाड़कर फेंका, जिसे रूबी ने देख लिया और विरोध किया। इस पर आरोपियों ने हमला कर दिया। मीरा देवी ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ जानलेवा हमला और धमकी देने की कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
इस संबंध में क्षेत्राधिकारी अजय प्रताप सिंह ने बताया कि प्रकरण को संज्ञान में लेते हुए थानाध्यक्ष अतरौलिया को जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।