फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   SI durg vijay died aiims delhi due treatment attack on police team in muzaffarnagar mirazapur

जिंदगी की जंग हार गए एसआई दुर्ग विजय सिंह, मुजफ्फरनगर पेशी से लौटते समय बदमाशों ने मारी थी गोली

Wed, 10 Jul 2019 12:05 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 10 Jul 2019 12:05 AM IST
विज्ञापन
SI durg vijay died aiims delhi due treatment attack on police team in muzaffarnagar mirazapur
एसआई दुर्ग विजय सिंह (फाइल फोटो)। - फोटो : अमर उजाला

मुजफ्फरनगर में बदमाशों की गोली से घायल एसआई दुर्ग विजय सिंह मंगलवार की सुबह जिंदगी की जंग हार गए। उनके साथी बताते हैं कि वे काफी मृदुभाषी और सहयोगी स्वभाव के थे। वह सिपाही से एसआई बने थे। 14 जून 2019 को वे जौनपुर से स्थानांतरित होकर मिर्जापुर आए थे।

विज्ञापन


मऊ जनपद के रानीपुर के रहने वाले एसआई दुर्ग विजय सिंह जिला कारागार मिर्जापुर में बंद अपराधी रोहित उर्फ सांडू को एक जुलाई को कांस्टेबल सुनील उपाध्याय, सुनील प्रजापति, अखिलेश राय के साथ पेशी के लिए मुजफ्फरनगर लेकर गए थे।
विज्ञापन


दो जुलाई को लौटते समय रास्ते में ढाबे पर भोजन करते समय बदमाशों ने पुलिस टीम पर हमला कर रोहित को छुड़ा लिया। उनकी गोली से गंभीर रूप से घायल दुर्ग विजय सिंह के दिल्ली के एम्स में इलाज के दौरान मंगलवार की सुबह मौत हो गई। उनके निधन से पुलिस लाइन में शोक की लहर दौड़ गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

उनके साथ ही जौनपुर से स्थानांतरित हो कर आए उनके साथी एसआई दीपचंद राम बताते हैं कि दुर्ग विजय सिंह काफी मृदुभाषी और सहयोगी स्वभाव के व्यक्ति थे। वह हर किसी की मदद को तत्पर रहते थे। वह शुरू में सिपाही थे।

पदोन्नति के बाद हेड कांस्टेबल और फिर एसआई बने थे। हेड कांस्टेबल बनने पर जौनपुर में यूपी 100 में भी काम किया था। उसके बाद मिर्जापुर स्थानांतरित होने पर पुलिस लाइन में ही रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed