फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Samajwadi party worker murder in ballia

बलिया में सपा कार्यकर्ता की हत्या कर फेंकी लाश, इलाके में सनसनी

Sun, 03 Jun 2018 06:00 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, बलिया
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, बलिया Updated Sun, 03 Jun 2018 06:00 PM IST
विज्ञापन
Samajwadi party worker murder in ballia
सपा कार्यकर्ता की हत्या - फोटो : अमर उजाला
यूपी के बलिया जिले में बैखौफ बदमाश आपराधिक वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। शनिवार को जहां भाजपा नेता पर जानलेवा हमला किया गया वहीं रविवार को सपा कार्यकर्ता की हत्या कर दी गई।
विज्ञापन


सहतवार क्षेत्र के महाराजपुर चट्टी से 200 मीटर पूरब स्थित टीएस बंधे के बीच मुख्य सड़क के किनारे रविवार की सुबह हत्या कर फेंकी लाश मिलने से सनसनी फैल गई। कंधे और सीने पर गोली के निशान मिले हैं। सूचना पर सहतवार पुलिस मौके पर पहुंच गई कुछ देर बाद ही एसपी श्रीपर्णा गांगुली, अपर पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर संग आलाधिकारी पहुंच गए।
विज्ञापन


छानबीन में मरने वाले की पहचान सपा कार्यकर्ता मनोज सिंह (45) के रूप में हुई है। मनोज के के भाई ने पुलिस को अज्ञात बदमाशों के खिलाफ तहरीर दी है। एसपी ने घटना की जांच के लिए पुलिस टीम गठित कर दी है। मामले में ठेकेदारी के विवाद के साथ ही कई बिंदुओं पर पुलिस जांच कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार की सुबह थाना क्षेत्र के टीएस बंधे से गुजर रहे लोगों को सड़क किनारे लाश दिखी। इसकी सूचना सहतवार पुलिस को लोगों ने दी। थानाध्यक्ष शमीम अली सिद्दीकी ने मौके पर पहुंच कर छानबीन की। युवक को कंधे और सीने पर गोली मारने के निशान मिले हैं।

कपड़ों से मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान मनोज सिंह (45) पुत्र परशुराम सिंह निवासी पुरास थाना बांसडीरोड के रूप में हुई। इस बीच एसपी श्रीपर्णा गांगुली, अपर पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर संग, सीओ मौके पर पहुंचे।

शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया गया है। हत के भाई अनुज कुमार सिंह ने बताया कि मनोज घर से बाजार जाने की बात कहकर निकले थे। उन्होंने अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध केस दर्ज कराया है। पुलिस मुकदमा दर्ज कर छानबीन में जुट गई। 

इस दौरान मौके पर पूर्व मंत्री नारद राय, बांसडीह सपा विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष हरेन्द्र सिंह, सपा जिलाध्यक्ष संग्राम सिंह यादव, लल्लन यादव भी मौके पर पहुंचे। घटना स्थल पर पहुंचे पूर्व मंत्री नारद राय ने आलाधिकारियों से घटना के बारे में जानकारी ली।

पुलिस अधीक्षक श्रीपर्णा गांगुली ने बताया कि मामले का पर्दाफाश के लिए टीम गठित कर दी है। ठेकेदारी के साथ ही अन्य बिंदुओं को लेकर छानबीन की जा रही है।  
 

हत्या के पीछे आशनाई तो नहीं..

Samajwadi party worker murder in ballia
मृतक मनोज सिंह की मौत की सूचना जैसे ही परिजनों को हुई। वैसे ही परिजन त्वरित रोते-बिलखते घटना स्थल पर पर पहुंच गए। सूत्रों की माने तो मृतक पूर्व मंत्री नारद राय के काफी नजदीकी था। हत्या के पीछे आशनाई और पैसे के लेन-देन का मामला भी सामने आ रहा है।

हालांकि जांच के बाद ही सही  तथ्य सामने आएगा। एक महिला के साथ मृतक के अवैध संबंध को भी हत्या से जोड़कर देखा जा रहा है। ग्रामीणों की मानें तो शनिवार की शाम दो बाइक पर तीन लोग मनोज के डेरे पर पहुंचे।

इसके बाद मृतक उन लोगों के साथ अपनी बाइक डेरे पर छोड़कर चले गये। परिवार वालों ने बताया कि रात करीब आठ बजे मोबाइल पर घंटी गया और इसके बाद स्विच आफ बताने लगा। बता दें कि मृतक मनोज की पुत्री बबली की शादी 19 फरवरी 2019 में होना सुनिश्चित था।

जबकि तिलक 12 फरवरी 2019 को तय था। जिसकी सगाई भी हो चुकी है। मृतक के दो पुत्र विवेक कुमार (18),  ज्ञानी कुमार (16) एवं बड़ी पुत्री बबली (21) है। मृतक की पत्नी इंदू देवी का रोते-रोते बुरा हाल था।

इस संबंध में सीओ बांसडीह टीएन दुुबे ने बताया कि प्रथम दृष्टया जांच में कई मामले सामने आए हैं। बताया कि आशनाई, पैसे का लेन-देन व जमीनी विवाद को लेकर जांच की जा रही है।

एक के बाद एक घटना को बदमाश दे रहे अंजाम

Samajwadi party worker murder in ballia
फायरिंग
यूपी के बलिया जिले में बेखौफ बदमाश आए दिन आपराधिक वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। शनिवार को रसड़ा क्षेत्र के मोतिरा गांव स्थित निजी नलकूप पर भाजपा कार्यकर्ता नथुनी सिंह पर बदमाशों द्वारा  जानलेवा हमला किया गया। लेकिन संयोग से वह बच गए। व

हीं मोतिरा निवासी बीरबल चौहान को गोली जा लगी। जिससे वह लहूलुहान हो गया। वहीं रविवार को सपा कार्यकर्ता बांसडीहरोड थाना के पुरास निवासी मनोज सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

जिनका शव सहतवार थाना क्षेत्र के टीएस बंधा स्थित महाराजपुर चट्टी से करीब दो सौ मीटर टीएस बंधे के पास मिली। इस प्रकार हौसला बुलंद बदमाश आए दिन कहीं ना कहीं घटना को आसानी से अंजाम देकर भाग जा रहे है। लेकिन पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठे रह जा रही  है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed