{"_id":"5b12adef4f1c1ba86e8b5e8a","slug":"rape-with-minor-in-varanasi-and-accused-absconding","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"घर में घुसकर भाभी को बनाया बंधक, फिर ननद के साथ किया रेप, आरोपी फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर में घुसकर भाभी को बनाया बंधक, फिर ननद के साथ किया रेप, आरोपी फरार
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Sun, 03 Jun 2018 10:46 AM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बनारस में दलित किशोरी के साथ रेप किये जाने का मामला प्रकाश में आया है। आरोपी युवक ने घर में घुसकर किशोरी की भाभी को बंधक बनाकर उसके साथ रेप किया। पीड़िता की मां ने पुलिस को सूचना दी लेकिन आरोपी मौके से भाग निकला।
मां की तहरीर पर आरोपी व उसके दो अन्य सहयोगियों के विरुद्ध दुष्कर्म तथा पास्को एक्ट के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया। किशोरी को चिकित्सकीय परीक्षण के लिये वाराणसी स्थित मंडलीय अस्पताल भेज दिया। पुलिस दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
बड़ागांव थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी दलित किशोरी की मां और परिजन 30 मई को आजमगढ़ स्थित अपने एक रिश्तेदार के यहां शादी में शरीक होने गये थे। 31 मई की आधी रात को किशोरी घर के अंदर अपने भाभी के साथ सो रही थी।
विज्ञापन
आरोप है कि सोते समय ही गांव के एक ईंट भट्ठे पर कार्यरत बीरू नामक मजदूर घर में घुसकर सो रही भाभी का हाथ, पैर और मुंह बांध दिया। वहीं किशोरी को धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इस बात की जानकारी होने पर आरोपी की तलाश में किशोरी के परिजन ईंट भट्ठे पर गए।
मां का आरोप है कि भट्ठा मालिक और ईंट भट्ठे के मुंशी ने साजिश के तहत आरोपी को भगा दिया। किशोरी की मां ने बीती रात स्थानीय थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।

किशोरी से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
demo pic
मिर्जापुर के जिगना क्षेत्र के एक गांव में एक किशोरी कोठरामिश्रान गंगा घाट पर शुक्रवार की दोपहर 12 बजे स्नान करने गई थी। उसी घाट पर इलाहाबाद के मांडा थाना क्षेत्र दीघिया गांव निवासी सूरज कुमार भी नहा रहा था।
आरोप है सूरज गंगा स्नान के दौरान किशोरी को खींच ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़ित की मां ने बताया कि सूचना पर जब वह घाट पर पहुंची तो पुत्री बेहोश पड़ी थी। कुछ देर बाद होश में आने पर उसने घटना के बारे में बताया। इसकी सूचना थाने में दी गई लेकिन पुलिस ने जांच के नाम पर कोई कार्रवाई नहीं की।
मामला पुलिस के उच्चाधिकारियों तक पहुंचने पर शनिवार की दोपहर बाद आरोपी के खिलाफ धारा 376 और 3/4 पाक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर पीड़ित की मेडिकल के लिए भेजा गया। पुलिस ने आरोपी सूरज को गिरफ्तार कर लिया है।