फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Principal tease with class four student in varanasi

बनारस के एक निजी स्कूल में प्रधानाचार्य ने कक्षा चार की छात्रा से की छेड़खानी,  गिरफ्तार

Sun, 15 Oct 2017 03:34 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Sun, 15 Oct 2017 03:34 PM IST
विज्ञापन
Principal tease with class four student in varanasi
टीजिंग - फोटो : सांकेतिक चित्र

विज्ञापन
बनारस में एक निजी स्कूल में एक शिक्षक ने गुरु और शिष्य के रिश्ते को शर्मसार कर दिया। स्कूल में प्राधानाचार्य ने कक्षा चार की मासूम छात्रा से छेड़खानी की। 

बनारस के बड़ागांव थाना के पांडेयपुर (चक्का) क्षेत्र स्थित एक निजी स्कूल के प्रधानाचार्य प्रमोद चतुर्वेदी पर कक्षा चार की छात्रा के साथ छेड़खानी का मामला प्रकाश में आया।
विज्ञापन


छात्रा से जानकारी पाकर उसके परिवारीजन और ग्रामीण स्कूल पहुंचने के साथ ही हंगामा शुरू कर दिए। सौ नंबर पर मिली सूचना पर स्कूल पहुंची पुलिस प्रधानाचार्य को बड़ागांव थाने ले आई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़िता के पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ छेड़खानी, पॉक्सो एक्ट सहित अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता छात्रा का आरोप है कि प्रधानाचार्य ने उसके साथ छेड़खानी की थी, जिसे उसने नजरअंदाज कर दिया था।

वही हरकत प्रधानाचार्य ने फिर दोहराई तो उसने घर जाकर परिवारीजनों से शिकायत की। ‌इस बात से गुस्साए परिवारीजन और ग्रामीण स्कूल पहुंचे। इसके साथ ही सभी ने हंगामा शुरू कर आरोपी प्रधानाचार्य को जेल भेजने की मांग की।


मामला थाने पहुंचा तो ग्राम प्रधान सहित अन्य लोगों की मौजूदगी में पंचायत शुरू हो गई और देर शाम मुकदमा दर्ज किया गया। थानाध्यक्ष बड़ागांव ने बताया कि गाजीपुर निवासी प्रमोद को गिरफ्तार कर छात्रा को मेडिकल मुआयना के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed