{"_id":"586fab2c4f1c1b3d08158a22","slug":"father-and-son-being-attempt-to-murder-in-sonebhadra","type":"story","status":"publish","title_hn":" सोनभद्र में दूकान से लौट रहे बाप-बेटे को मारी गोली, चार लाख लूटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सोनभद्र में दूकान से लौट रहे बाप-बेटे को मारी गोली, चार लाख लूटा
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी/सोनभद्र
Updated Fri, 06 Jan 2017 08:05 PM IST
विज्ञापन
सीसी टीवी की फुटेज को भी पुलिस ने खंगाला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र के घोरावल कस्बे में गुरुवार की रात बाइक सवार तीन बदमाशों ने किराना के होलसेल व्यापारी किशोर ऊमर (45) और उनके बेटे अमन ऊमर (18) को गोली मार दी।
एक गोली अमन के सीने के नीचे जबकि किशोर के पेट में दो गोली लगी। बदमाश अमन के हाथ से रुपयों से भरा एक बैग लेकर फरार हो गए जबकि दूसरे बैग ले जाने में असफल रहे।
दोनों को पीएचसी ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें वाराणसी रेफर कर दिया। उनकी हालत स्थिर है। एसपी, एएसपी, सीओ ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। किशोर के भतीजे आलोक की तहरीर पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ पुलिस ने लूट का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
घोरावल के रहने वाले किशोर ऊमर की शिवद्वार जाने वाले मार्ग पर थोक किराना की दूकान है।
दूकान से करीब 200 मीटर दूरी पर ही आवास है। गुरुवार की रात करीब 10: 45 बजे किशोर दूकान बंद कर बेटे अमन के साथ पैदल घर के लिए निकले थे। रास्ते में बाइक सवार बदमाशों ने पिता-पुत्र को घेर लिया।
दो बदमाश अमन के हाथ से रुपये से भरा बैग छीनने लगे। बैग देने से इंकार करने पर बदमाशों ने पिता पुत्र को गोली मार दी। रुपये से भरा बैग लेकर फरार हो गए गए। बैग में चार लाख रूपए थे।
गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के लोग घरों के बाहर निकले तो पिता-पुत्र सड़क पर गिरे थे। दोनों को सीएचसी ले जाया गया। रात करीब साढ़े 12 बजे एसपी, एएसपी सीपी शुक्ला मौके पर पहुंचे।
क्राइम ब्रांच की टीम भी मौके पर पहुंच गई। शुक्रवार को दूकान में लगे सीसी टीवी की फुटेज को भी पुलिस ने खंगाला।
वाराणसी के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती किशोर ने पुलिस को बताया कि वह एक बदमाश को पहचानते हैं। अक्सर दूकान पर सामान लेने के लिए आता है।