फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   father and son being attempt to murder in sonebhadra

सोनभद्र में दूकान से लौट रहे बाप-बेटे को मारी गोली, चार लाख लूटा

Fri, 06 Jan 2017 08:05 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी/सोनभद्र
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी/सोनभद्र Updated Fri, 06 Jan 2017 08:05 PM IST
विज्ञापन
father and son being attempt to murder in sonebhadra
सीसी टीवी की फुटेज को भी पुलिस ने खंगाला - फोटो : अमर उजाला
सोनभद्र के घोरावल कस्बे में गुरुवार की रात बाइक सवार तीन बदमाशों ने किराना के होलसेल व्यापारी किशोर ऊमर (45) और उनके बेटे अमन ऊमर (18) को गोली मार दी।
विज्ञापन

एक गोली अमन के सीने के नीचे जबकि किशोर के पेट में दो गोली लगी। बदमाश अमन के हाथ से रुपयों से भरा एक बैग लेकर फरार हो गए जबकि दूसरे बैग ले जाने में असफल रहे।
विज्ञापन

दोनों को पीएचसी ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें वाराणसी रेफर कर दिया। उनकी हालत स्थिर है। एसपी, एएसपी, सीओ ने  घटनास्थल का निरीक्षण किया। किशोर के भतीजे आलोक की तहरीर पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ पुलिस ने लूट का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 घोरावल के रहने वाले किशोर ऊमर की शिवद्वार जाने वाले मार्ग पर थोक किराना की दूकान है।
दूकान से करीब 200 मीटर दूरी पर ही आवास है। गुरुवार की रात करीब 10: 45 बजे किशोर दूकान बंद कर बेटे अमन के साथ पैदल घर के लिए निकले थे। रास्ते में बाइक सवार बदमाशों ने पिता-पुत्र को घेर लिया।
दो बदमाश अमन के हाथ से रुपये से भरा बैग छीनने लगे। बैग देने से इंकार करने पर  बदमाशों ने पिता पुत्र को गोली मार दी। रुपये से भरा बैग लेकर फरार हो गए गए। बैग में चार लाख रूपए थे।

गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के लोग घरों के बाहर निकले तो पिता-पुत्र सड़क पर गिरे थे। दोनों को सीएचसी ले जाया गया। रात करीब साढ़े 12 बजे एसपी, एएसपी सीपी शुक्ला मौके पर पहुंचे।
क्राइम ब्रांच की टीम भी मौके पर पहुंच गई। शुक्रवार को दूकान में लगे सीसी टीवी की  फुटेज को भी पुलिस ने खंगाला।
वाराणसी के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती किशोर ने पुलिस को बताया कि वह एक बदमाश को पहचानते हैं। अक्सर दूकान पर सामान लेने के लिए आता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed