फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Criminal attack on BJP worker and one injured in ballia

बलिया में भाजपा कार्यकर्ता पर जानलेवा हमला, बीच बचाव में साथी को लगी गोली  

Sun, 03 Jun 2018 10:51 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, बलिया
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, बलिया Updated Sun, 03 Jun 2018 10:51 AM IST
विज्ञापन
Criminal attack on BJP worker and one injured in ballia
घायल साथी - फोटो : अमर उजाला
यूपी में बैखौफ बदमाश आपराधिक वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। बलिया में बाइक सवार बदमाशों ने शनिवार सुबह एक भाजपा कार्यकर्ता पर जानलेवा हमला कर दिया, लेकिन वह तो बाल-बाल बच गए। वहीं बीच बचाव में भाजपा कार्यकर्ता के एक सहयोगी को बदमाशों ने गोली मार दी।
विज्ञापन

 

घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का मौका मुआयना किया। भाजपा कार्यकर्ता की तहरीर पर अज्ञात हमलावरों के खिलाफ पुलिस मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन

 

जिले के रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के मोतीरा गांव स्थित निजी नलकूप पर शनिवार की सुबह भाजपा कार्यकर्ता नथूनी सिंह अपने गांव निवासी वीरबल चौहान एवं संजय राजभर के साथ बैठे हुए थे। इतने में एक युवक आया, नथूनी सिंह से पूछने लगा नथूनी सिंह कौन है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

पास बैठे संजय राजभर ने एक बदमाश द्वारा को कट्टा निकलते देख लिया और उससे भिड़ गया। इस बीच दूसरे बदमाशों से वीरबल चौहान भिड़ गया। बदमाशों ने वीरबल चौहान पर एक के बाद एक दो फायर झोंक दिया। एक गोली कमर के नीचे तथा एक पैर में लगी।

 

इसके अलावा उसके सिर पर कट्टे की कुंदे से हमला बुरी तरह लहूलुहान कर दिया। सिर पर लगते ही वीरबल चौहान गिर गया। गोली की आवाज सुन आसपास के लोग आते, तब तक बाइक सवार सभी बदमाश भाग निकले। सूचना पर पुलिस सहित भाजपा नेता मौके पर पहुंचे। 

योजना बनाकर बदमाशों ने किया था हमला 

Criminal attack on BJP worker and one injured in ballia
पूछताछ करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
सीओ अवधेश कुमार चौधरी ने बताया कि घटना में आठ अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मुकदमा कायम कर लिया गया है। तफ्तीश की जा रही है, जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।

उधर, शनिवार की सुबह गोली चलने की आवाज सुन मोतीरा गांव के लोग सहम उठे। घटना के थोड़ी ही देर में ग्रामीणों की भीड़ मौके पर पहुंच गई। हमलावरों ने वारदात के लिए योजना बनाई थी, लेकिन सफल नहीं हो सके।

गांव में संकीर्ण गली होने के कारण आमतौर पर इस तरह की घटना को अंजाम देकर फरार होना नामुमकिन है। क्योंकि गांव में एकजुटता है। शायद इसलिए हमलावरों ने सुबह के वक्त घटना को अंजाम देने की योजना बनाई।

वहीं घटना को लेकर इस बात की चर्चा भी है कि विधानसभा चुनाव के बाद से ही भाजपा कार्यकर्ता नथूनी सिंह का अपने विपक्षियों के साथ कुछ बेहतर संबंध नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed