वाराणसी सहित इन जिलों में हुईं आपराधिक घटनाएं, जानें कौन सी हैं वो खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आल इंडिया मजलिस इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली पर जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप लगा है। आजमगढ़ जिले के अंबारी एसडीएम ने फिलहाल निर्माण रुकवाकर जांच का आदेश दिया है।
क्लिक कर पढ़ें खबर : आजमगढ़ : औवेसी की पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पर जमीन कब्जाने का आरोप, एसडीएम ने दिए जांच के आदेश
जौनपुर जिले के नगर कोतवाली क्षेत्र के अचला देवी घाट के पास सोमवार को सुबह करीब 10 बजे गोमती नदी में नहाते समय इंटर मीडिएट के दो छात्र नदी में डूब गए। नदी में डूबने से दोनों की मौत हो गई।
क्लिक कर पढ़ें खबर : जौनपुर : गोमती नदी में डूबकर दो छात्रों की मौत, गोताखोरों ने निकाले शव
चंदौली जिले के अलीनगर थाना क्षेत्र के हथेरवा गांव के समीप अलीनगर पुलिस ने सोमवार को नकली सीमेंट के धंधे का भंडाफोड़ किया। सीओ सदर त्रिपुरारी पांडेय के नेतृत्व में पुलिस ने छापेमारी कर गोदाम से सवा तीन सौ बोरी सीमेंट और नामचीन सीमेंट कंपनियों की बड़ी संख्या में खाली बोरियां जब्त की।
क्लिक कर पढ़ें खबर : चंदौली में 325 बोरी नकली सीमेंट बरामद, ब्रांडेड कंपनियों की खाली बोरियां जब्त
वाराणसी में लूट की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। सोमवार को लंका थाने के पास दो उचक्के एक शख्स से रुपये लूट कर भागने लगे, लेकिन शोर मचाने पर लोगों ने उसे पकड़ लिया। पिटाई के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया।
क्लिक कर पढ़ें खबर : वाराणसी : शातिर तरीके से पैसे लूट कर भाग रहे थे उचक्के, लोगों ने पकड़कर की धुनाई