{"_id":"5d7f8cd38ebc3e0138748a5b","slug":"aimim-up-president-shaukat-ali-alligation-illegal-possession-of-land-azamgarh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आजमगढ़ : ओवैसी की पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पर जमीन कब्जाने का आरोप, एसडीएम ने दिए जांच के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजमगढ़ : ओवैसी की पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पर जमीन कब्जाने का आरोप, एसडीएम ने दिए जांच के आदेश
Mon, 16 Sep 2019 06:53 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Mon, 16 Sep 2019 06:53 PM IST
विज्ञापन
असदुद्दीन ओवैसी (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
आल इंडिया मजलिस इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली पर जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप लगा है। आजमगढ़ जिले के अंबारी एसडीएम ने फिलहाल निर्माण रुकवाकर जांच का आदेश दिया है।
विज्ञापन
अंबारी क्षेत्र के माहुल कस्बे के सकलैन पुत्र उस्मान ने सोमवार को परिजनों के साथ एसडीएम फूलपुर वागीश शुक्ला को शिकायती पत्र दिया और न्याय की गुहार लगाई। शिकायती पत्र में कहा कि शौकत अली ने गाटा संख्या 126 रकबा 95 कड़ी में बने मकान की सहन समेत पीडब्ल्यूडी की जमीन पर अवैध रूप से कब्जा किया है और निर्माण कराया जा रहा है।
विज्ञापन
इससे उसका घर से निकलना मुश्किल हो गया है और रास्ता बाधित हो गया है। शिकायती पत्र में यह भी कहा गया है कि उसने इस संबंध में जब शौकत अली से बात की तो वे फौजदारी पर अमादा हो गए।
विज्ञापन
Trending Videos
पीड़ितों की शिकायत पर एसडीएम वागीश शुक्ला ने चौकी इंचार्ज माहुल को आदेशित किया कि तत्काल निर्माण कार्य को रोक दें। इसके साथ ही जांच कर मामले में कार्रवाई की बात कही। वहीं, शौकत अली का कहना है अतिक्रमण का आरोप निराधार है। विपक्षियों की ओर से बदनाम करने की साजिश की जा रही है।