Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   sdgdf

Noida News: फर्जी लोन अप्रूवल लेटर दिखाकर कंपनी से 5.18 लाख की ठगी

Thu, 26 Nov 2026 08:10 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 26 Nov 2026 08:10 PM IST
विज्ञापन
sdgdf
फर्जी लोन अप्रूवल लेटर दिखाकर कंपनी से 5.18 लाख की ठगी
विज्ञापन

- श्री मंगलम फाइनेंस के नाम पर लोन दिलाने का दिया झांसा, तीन किस्तों में खाते में जमा कराई रकम
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। कारोबार के लिए लोन लेने की कोशिश कर रही एक कंपनी को साइबर जालसाजों ने अपना शिकार बना लिया। आरोपियों ने लोन मंजूर होने का फर्जी अप्रूवल लेटर भेजकर कंपनी के प्रतिनिधि का विश्वास जीता और प्रोसेसिंग समेत अन्य औपचारिकताओं के नाम पर तीन बार में 5 लाख 18 हजार 750 रुपये अपने खाते में ट्रांसफर करा लिए। रकम मिलने के बाद आरोपियों ने लोन नहीं दिया। ठगी का अहसास होने पर पीड़ित ने साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई है।
ग्रेटर नोएडा वेस्ट निवासी गिरीश वर्मा के मुताबिक, उनकी कंपनी ओपास बिज प्राइवेट लिमिटेड को व्यावसायिक जरूरतों के लिए लोन की आवश्यकता थी। इसके लिए उन्होंने कुछ लोगों से संपर्क किया था। इसी दौरान उनके परिचित आरएस अय्यर ने लोन दिलाने का आश्वासन दिया। उन्होंने गिरिश की फोन पर मिस्टर गुप्ता से बात भी कराई। आरोप है कि दोनों ने श्री मंगलम फाइनेंस के माध्यम से लोन उपलब्ध कराने की बात कही। पीड़ित के अनुसार, आरोपियों ने वॉट्सएप पर लोन अप्रूवल लेटर की पीडीएफ और फोटो भेजी। दस्तावेज देखकर उन्हें लगा कि कंपनी का लोन स्वीकृत हो चुका है। इसके बाद अलग-अलग औपचारिकताओं और प्रक्रियाओं का हवाला देकर रुपये मांगे जाने लगे। विश्वास में आकर उन्होंने आरोपियों के बताए बैंक खाते में रकम भेज दी।
विज्ञापन

गिरिश ने 14 अक्टूबर 2026 को गूगल पे के माध्यम से 15 हजार 500 रुपये ट्रांसफर किए। इसके बाद तीन नवंबर को आरटीजीएस से दो लाख 55 हजार 750 रुपये और 12 नवंबर को दो लाख 47 हजार 500 रुपये भेजे। इस तरह कुल 5 लाख 18 हजार 750 रुपये फेडरल बैंक में श्री मंगलम फाइनेंस के नाम से बताए गए खाते में जमा कराए गए। डीसीपी साइबर शैव्या गोयल ने बताया कि रकम जिन बैंक खातों में भेजी गई है, उनकी जानकारी जुटाने के साथ आरोपियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed